एक्सप्लोरर

Delhi: MCD रिजल्ट के बाद AAP में शामिल हुए थे 3 कांग्रेसी, अब अपनी पार्टी में वापस लौटे, जानिए वजह

Delhi Congress Councilors: अली मेहदी के आम आदमी पार्टी में जाने पर उनके क्षेत्र के लोगों ने ही विरोध शुरू कर दिया था.

Congress Councilors Comeback: दिल्ली में एमसीडी के नतीजे आने के बाद भी हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है. कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में जाने वाले पार्षदों ने चंद घंटों बाद ही घरवापसी कर ली. दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेंहदी अपने साथ दोनों पार्षदों को लेकर वापस आ गए. उन्होंने ऐसा करने के लिए माफी भी मांगी.

कांग्रेस के दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष अली मेहदी शुक्रवार (09 दिसंबर) को अपने साथ पार्षद सबीला बेगम और पार्षद नाजिया खातून को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए थे. इसके साथ ही एमसीडी में आप के पार्षदों की संख्या बढ़कर 136 हो गई थी. इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था. हालांकि चंद घंटों बाद ही उन्होंने घर वापसी कर ली.

क्यों ज्वाइन की थी आम आदमी पार्टी?

अली मेहदी ने कहा कि वह अपने क्षेत्र में विकास चाहते हैं इसलिए आप में शामिल होने का फैसला किया. मेहदी ने कहा कि हमने अरविंद केजरीवाल के विकास कार्यों को देखकर आप में शामिल होने का फैसला किया. हम अपने इलाके में विकास चाहते हैं. उन्होंने कहा कि मुस्तफाबाद मेरा घर है और पिता दो बार यहां से विधायक रहे. उनके कार्यकाल में हमने अपने वार्ड के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद से मुस्तफाबाद में विकास कार्य की गति धीमी हो गई.

केजरीवाल ने की अपील से हुए प्रभावित!

एमसीडी जीतने के बाद केजरीवाल ने अब साथ मिलकर काम करने की अपील की थी. केजरीवाल ने कहा था कि, 'हमें मिलकर काम करना है. मेरी सभी से अपील है कि राजनीति बस आज तक की थी. अब सभी को मिलकर काम करना है. मैं सभी का सहयोग चाहता हूं. मैं सभी पार्षदों से निवेदन करता हूं कि अब पार्टी के पार्षद नहीं अब आप दिल्ली के पार्षद हैं. अब मिलकर दिल्ली को ठीक करेंगे. आज के बाद मैं सभी पार्टियों से भी सहयोग की अपील करता हूं.'

चंद घंटों में कैसे हुई घर वापसी?
 
अली मेहदी के आम आदमी पार्टी में जाने पर उनके क्षेत्र के लोगों ने ही विरोध शुरू कर दिया था. क्षेत्र की जनता की प्रतिक्रिया को देखते हुए वे अपनी पुरानी पार्टी मे लौट आए. अली मेहदी ने इस घटना के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगी. उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का कार्यकर्ता था, कार्यकर्ता हूं और आगे भी रहूंगा. उन्होंने अपने दोनों पार्षदों को भी वापस कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया.  बता दें कि एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में कम वोट मिले हैं. विश्लेषकों का मानना है कि इस बार बड़ी संख्या में मुसलमानों ने कांग्रेस में वापसी की है. 

ये भी पढ़ें-MCD Election Result: 'BJP अपना मेयर बनाकर दिखाए, हम...', जश्न में जुटी AAP नेता ने सीएम केजरीवाल की मौजूदगी में दी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
West Bengal Elections 2026: कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
754 में से 377 विमानों में तकनीकी खामी... संसदीय समिति की रिपोर्ट ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
754 में से 377 विमानों में तकनीकी खामी... संसदीय समिति की रिपोर्ट ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget