एक्सप्लोरर

खुले में कूड़ा जलाने वालों पर दिल्ली सरकार सख्त, निरीक्षण कर 21 लोगों भेजा नोटिस

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया है कि एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन के तहत 10 विभागों की 500 टीमें तैनात की गई थीं जो दिल्ली में ओपन बर्निंग की घटनाओं की निगरानी और रोकने के लिए त्वरित कदम उठा रही है.

दिल्ली में प्रदूषण कम करने को लेकर दिल्ली सरकार ने विंटर एक्शन प्लान के तहत समर एक्शन प्लान की शुरूआत की थी.  सरकार की प्राथमिकता में सबसे पहले एंटी ओपन बर्निंग अभियान चलाने को कहा था. इस प्लान के तहत शुरू किए गए एंटी ओपन बर्निंग अभियान के शुरू होने के बाद से अब तक इसकी टीम ने 1915 जगहों का निरीक्षण किया गया है. इसके अलावा इसकी टीम ने कई बार लैंडफिल साइट का भी निरीक्षण किया है. जिसके बाद 21 लोगों को नोटिस का चालान जारी किया गया है.

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया है कि दिल्ली में 12 मई तक एंटी ओपन बर्निंग अभियान चलेगा. इस दौरान एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन के तहत 10 विभागों की 500 टीमें तैनात की गई थीं जो 24 घंटे दिल्ली में ओपन बर्निंग की घटनाओं की निगरानी और रोकने के लिए त्वरित कदम उठा रही है.

एमसीडी को दिये गये हैं उचित कदम उठाने के निर्देश

इसकी रिपोर्ट पर्यावरण विभाग को दी जा रही है साथ ही लैंडफिल साइट पर आग की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए एमसीडी को सभी उचित कदम उठाने के निर्देश भी दे दिए गए हैं. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि 20 अप्रैल से दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमिटी (डीपीसीसी ) द्वारा औद्योगिक इकाईयों  के लिए स्पेशल ड्राईव भी चलाया जाएगा.

जिसके तहत जहां भी पर्यावरण के नियमों का पालन नहीं होगा उन पर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही दिल्ली के सभी 1607 पंजिकृत औद्योगिक इकाईयों को पीएनजी में परिवर्तित कर दिया गया है और अगर कोई भी औद्योगिक इकाई पर्यावरण के नियमों का उलंघन करती पाई गई तो उसपर विभाग द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

लैंडफिल साइट पर आग कि घटनाओं को लेकर अहम बैठक

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में बढ़ती लैंडफिल साइट पर आग की घटनाओं के समाधान को लेकर 21 अप्रैल को दिल्ली सचिवालय में डीपीसीसी, एमसीडी, आईआईटी दिल्ली, पर्यावरण विभाग, टेरी, डीटीयू, सीएसई और अन्य सभी सम्बंधित विभागों के विशेषज्ञों के साथ उच्चस्तरीय बैठक रखी गई है. साथ ही लैडफिल साइट पर टीमें लगातार निरीक्षण करने का कार्य भी कर रही है. 

इस दौरान पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में रोड साइड ग्रीन कवर को बढ़ाने को लेकर भी पीडब्लूडी को स्पेशल टास्क फोर्स बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं. पीडब्लूडी ने इस पर कार्य करना शुरू कर दिया है. उनके द्वारा जारी की गई रिपोर्ट पर  जल्द-से-जल्द रोड साइड  ग्रीन कवर बढ़ाने का काम शुरू किया जाएगा.

इस महीने भारत दौरे पर आएंगी यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष, पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता

Russia-Ukraine War: रूसी हमले के बाद से करीब 50 लाख लोगों ने छोड़ा यूक्रेन, यूएन ने कहा- हालात और खराब हो सकते हैं

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget