एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार का आदेश, सभी सरकारी दफ्तरों में कर सकते हैं 100% स्टाफ के साथ काम

डीडीएमए के मुख्य सचिव विजय देव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले काफी कम हुए हैं. लिहाजा फैसला किया गया है कि सभी सरकारी दफ्तर कर्मचारियों की 100 फीसदी उपस्थिति के साथ काम कर सकते हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने अपने सभी विभागों को अब सौ फीसदी स्टाफ क्षमता के साथ काम करने का आदेश जारी कर दिया है. राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 संबंधी स्थिति में सुधार के बाद दिल्ली सरकार ने अपने दफ्तरों को सभी कर्मियों को बुलाने की अनुमति दे दी है. दिल्ली में कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.

दिल्ली सरकार ने अपने आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए विभागों को हिदायत देते हुए कहा है कि वो ये सुनिश्चित करें कि सोशल डिस्टेंसिंग समेत सभी कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन हो. डीडीएमए के मुख्य सचिव विजय देव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले काफी कम हुए हैं. लिहाजा फैसला किया गया है कि सभी सरकारी, स्वायत्त निकायों, पीएसयू, निगमों और स्थानीय निकायों के दफ्तर कर्मचारियों की 100 फीसदी उपस्थिति के साथ काम कर सकते हैं.

दरअसल, दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने विभागों में कम स्टाफ और वर्क फ्रॉम होम का आदेश नवंबर 2020 में जारी किया था. जिसे 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था. लेकिन दिल्ली सरकार ने अब अपने इस आदेश में बदलाव कर दिया है और अब दिल्ली के विभागों में पूरी स्टाफ क्षमता के साथ काम होगा. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पिछले साल 28 नवंबर को अपने आदेश में कोविड-19 के कारण दिल्ली सरकार के कार्यालयों में कर्मचारियों (ग्रेड-एक से नीचे) की मौजूदगी 50 फीसदी कर दी थी. इसमें जरूरी सेवा से जुड़े कर्मी शामिल नहीं थे.

दिल्ली में कितने कोरोना केस?

बता दें कि दिल्ली में अब तक 6.3 लाख से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. फिलहाल दिल्ली में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या तीन हजार से भी कम हैं. दिल्ली में 6.18 लाख से ज्यादा कोरोना मरीजों का इलाज हो चुका है. वहीं 10700 से ज्यादा लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, गुजरात.... जानें इन 10 राज्यों वैक्सीनेशन के कैसे इंतजाम हैं दिल्ली में किसी भी तरह के ड्रोन उड़ाने पर लगी रोक, गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र इन चीज़ों पर लगी पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन, जानिए मामला
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget