एक्सप्लोरर

कोरोना को लेकर आज दिल्ली सरकार करेगी रिव्यू मीटिंग, पटाखों पर भी हो सकता है फैसला

दिल्ली में अब तक 4,09,938 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 3,65,866 लोग ठीक हो चुके हैं. इस समय 37,369 लोगों का इलाज दिल्ली में चल रहा है.

दिल्ली सरकार आज कोरोना को लेकर रिव्यू मीटिंग करेगी. दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के एक ही दिन में सामने आए सर्वाधिक 6842 नए मामलों के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4.09 लाख के पार हो गई है. 51 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 6,703 पहुंच गई है.

दिल्ली में अचानक बढ़े कोरोना के मामले

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब तक 4,09,938 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 3,65,866 लोग ठीक हो चुके हैं. इस समय 37,369 लोगों का इलाज दिल्ली में चल रहा है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ही कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के नये मामलों में वृद्धि हुई है और इसे महामारी की ‘तीसरी लहर’ कहा जा सकता है.

उन्होंने कहा कि लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है और सरकार हालात पर लगातार नजर रखे हुए है. मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की कमी नहीं है, हालांकि कुछ निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर युक्त आईसीयू बिस्तरों की कमी है, इसका निदान भी एक-दो दिन में कर लिया जायेगा.

मीटिंग में पटाखों पर भी होगा फैसला

दिल्ली सरकार की मीटिंग में पटाखे जलाने पर भी फैसला हो सकता है. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बुधवार को वायु गुणवत्ता की स्थिति और बिगड़ी है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के मुताबिक, दिल्ली और उससे सटे पांच पड़ोसी क्षेत्रों में प्रमुख वायु प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर उच्च बना रहा है. दिवाली पर पटाखे जलाने से वायु प्रदूषण में और बढ़ोत्तरी होगी. इस बार दिवाली 14 नवंबर को पड़ रहा है.

कोरोना वायरस: दिल्ली में आए रिकॉर्ड 6842 नए मामले, पिछले 24 घंटे में हुई 51 लोगों की मौत

कोरोना के रिकॉर्ड मामलों पर CM केजरीवाल बोले- इसे दिल्ली में कोरोना का थर्ड वेव कह सकते हैं

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget