एक्सप्लोरर

लोनावाला के जंगलों में दिल्ली का इंजीनियर लापता, ड्रोन और डॉग स्क्वाड की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी

Lonavala Forests: फरहान दिल्ली में बतौर इंजीनियर काम करता है और कंपनी के काम से दिल्ली से कोल्हापुर आया था.

Lonavala Forests: महाराष्ट्र में पुणे जिले के लोनावला और खंडाला की घने जंगलों में दिल्ली का एक इंजीनियर खो गया है. इस इंजीनियर का नाम फरहान सिराजुद्दीन शाह है. फरहान 20 मई को लोनावाला के नागफणी के जंगलों में लापता हो गया था और उसकी तलाश अभी जारी है. लापता होने से पहले तक फरहान घटना की सूचना अपने परिवार और दोस्तों को दे रहा था. उसने आखिरी बार 20 मई की दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने परिवार और दोस्तों को संपर्क किया था और कहा था, अगर मैं अगले तीन या चार घंटों तक संपर्क नहीं करता तो मेरी तलाश के लिए किसी को भेजो. ऐसा हो सकता है की कुछ समय बाद फरहान के मोबाइल की बैटरी कम हो गई और वह संपर्क क्षेत्र से बाहर चला गया. उसके बाद से ही फरहान की तलाश जारी है पर फरहान नहीं मिल रहा है. 

फरहान दिल्ली में बतौर इंजीनियर काम करता है. वह कंपनी के काम से दिल्ली से कोल्हापुर आया था. वह शुक्रवार को पुणे लौटने वाला था लेकिन दिल्ली लौटने के लिए उसे जिस फ्लाइट में जाना था उसमे काफी समय था. ऐसा बताया जा रहा की फ्लाइट के लिए पर्याप्त समय होने की चलते फरहान ने लोनावला के नागफणी के जंगल में घूमने का फैसला किया. लेकिन अनजान इलाके से अपरिचित फरहान घने जंगलों के जाल में फस गया.

20 मई की सुबह फरहान ने ट्रेकिंग शुरू की

पुणे के पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्र पाटील ने कहा की, यह जानकारी सामने आई है की 20 मई की सुबह फरहान ने ट्रेकिंग शुरू की. फरहान ने नागफन इलाके के जंगल में पहाड़ी इलाके की चढ़ाई की जिसे ड्यूक प्वाइंट भी कहते हैं. वहां से लौटते हुए फरहान रास्ता भटक गया. फरहान ने दिल्ली में अपने दोस्त को बताया की वो जंगल में रास्ता भटक गया है और अगर अगले 2 घंटे में कोई संदेश नहीं मिले तो वो किसी को मदद और खोज के लिए भेजे. इसके बाद फरहान का फोन बंद हो गया. फरहान का परिवार भी लोनावाला पहुंचा है.

फरहान की तलाश के लिए स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वाड, लोनावाला के एक्सपर्ट बचावकर्मी, आस पास के गांव के लोग खोजबीन में जुट गए है. फरहान की तलाश के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. पुणे पुलिस ने फरहान के मोबाइल लोकेशन की मैपिंग की और उसकी तलाश करने का प्रयास किया गया, लेकिन बचाव दल उस तक नहीं पहुंच सका. अब फरहान के परिवार ने उसे खोजने वालों को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें:

 Bihar News: बिहार में 'पकड़ौआ विवाह' की घटनाओं में आई कमी, इस साल मार्च तक राज्य में तीन ऐसे मामले

निर्विरोध चुने गए JDU उम्मीदवार अनिल हेगड़े, जीत के बाद राज्यसभा सांसद ने अपने नेता को किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget