एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: अवैध शराब बांटने के मामले में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के भाई का नाम आया सामने

दिल्ली में आचार संहिता लगने के बाद 99 हज़ार लीटर से ज्यादा की शराब बरामद की गई है जिसकी कीमत 2 करोड़ 72 लाख रुपये है, इसके अलावा ड्रग्स की अगर बात करे तो 774 किलो ड्रग्स बरामद की गई है.

नई दिल्लीः दिल्ली के इस विधानसभा चुनाव में वोटरों को शराब का लालच खूब दिया गया और भारी मात्रा में अवैध शराब भी पकड़ी गई, लेकिन अवैध शराब बांटने के एक मामले में एक बड़ा नाम सामने वो नाम है दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के भाई हरीश गहलोत का. दरअसल, क्राइम ब्रांच की टीम को जानकारी मिली थी कि दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक गोदाम में भारी मात्रा में शराब रखी हुई है.

सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने उस गोदाम पर नजर रखना शुरू किया 6 फरवरी की शाम करीब 7:15 बजे उस गोदाम से एक बोलेरो कार बाहर निकल रही थी तभी क्राइम ब्रांच की टीम में उस बोलेरो कार को रुकवा लिया और जब उस कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 15 पेटी अवैध शराब बरामद की है.

पूछताछ के दौरान बताया गोदाम का पता

कार चला रहे रविन्द्र नाम के शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि शराब यही गोदाम के अंदर रखी है इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने गोदाम पर भी छापा मारा, गोदाम के अंदर से 40 पेटी शराब बरामद की गई और गोदाम से पुलिस ने वीरेंद्र नाम के शख्स को हिरासत में लिया.

जब इन दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि यह शराब गुड़गांव से लेकर आए हैं और हरीश गहलोत के लिए लेकर आए हैं, आप बता दें कि हरीश गहलोत दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के भाई है.

यह शराब चुनाव में वोटरों को बांटने के लिए लाई गई थी, क्राइम ब्रांच की टीम ने इन दोनों के खिलाफ एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, अब पुलिस हरीश गहलोत को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाएगी.

आचार संहिता लगने के बाद भारी मात्रा में शराब जब्त

दिल्ली में आचार संहिता लगने के बाद 99 हज़ार लीटर से ज्यादा की शराब बरामद की गई है जिसकी कीमत 2 करोड़ 72 लाख रुपये है, इसके अलावा ड्रग्स की अगर बात करे तो 774 किलो ड्रग्स बरामद की गई है जिसकी कीमत 4 करोड़ 91 लाख रुपए है, इतना ही नहीं 5 करोड़ 65 लाख रुपए का कैश भी बरामद किया गया है.

आचार संहिता का उल्लंघन करने में आम आदमी पार्टी नंबर 1 रही, इस चुनावों के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए कुल 45 मामले दर्ज किए गए जिनमें सबसे ज्यादा 28 मामले आप के खिलाफ दर्ज हुए, 9 मामले कांग्रेस के खिलाफ, 4 बीजेपी के खिलाफ और 4 अन्य के खिलाफ दर्ज हुए.

दिल्ली चुनाव: देर रात तीन बजे तक चली बीजेपी की बैठक, शाह-नड्डा ने एक-एक सीट पर समीक्षा की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget