एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनावः 61 फीसदी मतदान, एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को आसान जीत

तीन अल्पसंख्यक बहुल सीटों मुस्तफाबाद, मटिया महल और सीलमपुर पर शाम पांच बजे तक सबसे अधिक मतदान हुआ. इस बात की जानकारी चुनाव अधिकारियों ने दी.

नई दिल्लीः दिल्ली में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए 61.46 फीसदी मतदान हुआ. यह 2015 में हुए चुनाव के 67.47 फीसदी मत प्रतिशत से कम है. एग्जिट पोल की मानें तो विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाली आप को आसान जीत मिलती दिख रही है. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा.

त्वरित प्रतिक्रिया बल समेत 60,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को चुनाव को देखते हुए तैनात किया गया था. कई संवेदनशील इलाकों में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया.

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि शाम छह बजे तक मत प्रतिशत 57.04 फीसदी था. उस वक्त तक कतारों में खड़े हो चुके लोगों के मतदान करने के बाद मत प्रतिशत बढ़कर 61.46 फीसदी तक पहुंच गया तथा इसके और बढ़ने की उम्मीद है.

तीन अल्पसंख्यक सीटों पर अधिक मतदान

तीन अल्पसंख्यक बहुल सीटों मुस्तफाबाद, मटिया महल और सीलमपुर पर शाम पांच बजे तक सबसे अधिक मतदान हुआ. इस बात की जानकारी चुनाव अधिकारियों ने दी.

अधिकारियों की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में शाम पांच बजे तक 66.29 प्रतिशत मतदान हो चुका था. पुरानी दिल्ली के मटियामहल इलाके में 65.62 मतदान हुआ. यहां सीएए के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली की एक और अल्पसंख्यक बहुल सीलमपुर क्षेत्र में 64.92 मतदान हुआ. यहां भी सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए हैं. जाफराबाद, जामिया नगर, तुर्कमान गेट, शाहीन बाग और सीलमपुर जैसे अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं.

सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे महिलाओं ने बारी-बारी से दिया वोट

दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर महिलाओं ने शनिवार को विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर बारी-बारी से जाकर मतदान किया, ताकि आंदोलन प्रभावित नहीं हो.

प्रदर्शन कर रही कुछ महिलाओं ने सुबह मतदान किया, जबकि कुछ ने दोपहर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. शेष महिलाओं ने शाम के समय मतदान किया.

मतदान कर प्रदर्शन स्थल पर पहुंची महज़बीं कुरैशी ने कहा, ''मैं घर पर रुकी, ताकि परिवार की सभी महिलाएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने जा सकें. अब मैं मतदान के बाद शाहीन बाग प्रदर्शन के लिए पहुंची हूं. मैंने लोकतंत्र बचाने के लिए मतदान किया.''

एक निर्वाचन अधिकारी की मौत

बाबरपुर में मतदान केंद्र पर मतदान शुरू होने से पहले एक निर्वाचन अधिकारी की हृदय संबंधी परेशानी के कारण मौत हो गई. चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अल्का लांबा की आप के एक कार्यकर्ता से बहस हो गई.

मतदान संपन्न होने के बाद आए तकरीबन सभी चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. कुछ सर्वेक्षणों में संकेत दिया गया है कि पार्टी 2015 का रिकॉर्ड दोहरा सकती है जब इसने 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर जीत का परचम फहराया था.

क्या कहता है सर्वे

एबीपी-सी वोटर के अनुसार आप को 49-63 और बीजेपी को 5-19 सीट मिल सकती हैं. वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 59-68 और बीजेपी को 2-11 सीट मिल सकती हैं.

टाइम्स नाउ-इस्पोस के अनुसार केजरीवाल की कुर्सी बरकरार रह सकती है और आप को 47 और बीजेपी को 23 सीट मिल सकती हैं. रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 48-61 और बीजेपी को 9-21 सीट मिलने के आसार हैं.

टीवी 9 भारतवर्ष-सिसेरो के अनुसार आप को 52-64 और बीजेपी को 6-16 सीट मिल सकती हैं. वहीं, नेता-न्यूज एक्स के अनुसार आप के खाते में 53-57 और बीजेपी के खाते में 11-17 सीट आ सकती हैं.

किसे कितना प्रतिशत वोट

एबीपी के सर्वेक्षण में कहा गया कि आप का वोट प्रतिशत 50.4 और भाजपा का वोट प्रतिशत 36 हो सकता है. वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस पोल के अनुसार दोनों पार्टियों के लिए यह आंकड़ा क्रमश: 56 और 35 प्रतिशत का हो सकता है.

साल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 67 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल की थी और भाजपा के खाते में केवल तीन सीट आई थीं. तब दोनों पार्टियों का वोट प्रतिशत क्रमश: 54.3 और 32.3 प्रतिशत था.

मनोज तिवारी ने एक्जिट पोल को नकारा

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल को नकारते हुए दावा किया कि बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव में 48 सीट जीतेगी. तिवारी ने ट्वीट किया कि एग्जिट पोल 'फेल' होंगे. बीजेपी 48 सीट जीतेगी और दिल्ली में सरकार बनाएगी. कृपया ईवीएम पर आरोप मढ़ने का बहाना न ढूंढ़ें.

मतदान खत्म होने के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली इकाई के नेताओं के साथ बैठक की और स्थिति का जायजा लिया. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि उनकी पार्टी बड़े अंतर के साथ जीतने जा रही है.

बड़े दिग्गजों ने डाला वोट

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पश्चिमी दिल्ली के सांसद परवेश वर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी वोट दिया. केंद्रीय मंत्रियों एस. जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी भी मतदान करने पहुंचे.

मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइन्स इलाके के राजपुर परिवहन प्राधिकरण मतदान केंद्र में वोट दिया. नयी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे केजरीवाल के साथ पत्नी सुनीता और बेटे पुलकित भी थे. मतदान के लिए जाने से पहले उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया.

Exit Poll Delhi: अमित शाह ने दिल्ली चुनाव पर चर्चा के लिए BJP की बैठक बुलाई, मौजूद रहे सभी 7 सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget