एक्सप्लोरर

अमित शाह के साथ नीतीश कुमार ने साझा किया मंच, बोले- केजरीवाल ने दिल्ली में कुछ नहीं किया

Delhi Election 2020: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पिछले पांच साल में कुछ नहीं किया.

Delhi Election 2020: बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ मंच साझा किया और एनडीए के लिए वोट मांगे. उन्होंने बुराड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने कुछ काम नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की दिलचस्पी प्रचार में है.

नीतीश कुमार ने कहा, ''दिल्ली की सरकार ने क्या किया है? 2005 में बिहार में एनडीए को काम करने का मौका मिला. तब सड़क-बिजली की स्थिति बहुत खराब थी. यहां कौन सी सड़क है? कहां निर्माण हो रहा है? यहां पानी ठीक नहीं है. न सड़क का काम किया, न बिजली की स्थिति ठीक की.''

उन्होंने कहा, ''दिल्ली राजधानी है. यहां सभी का अधिकार है. मैंने पिछले दिनों मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) का बयान देखा जिसमें वे कह रहे हैं कि 500 रुपये का टिकट लेकर लोग यहां आ जाते हैं और यहां लाखों का इलाज कराते हैं. मुझे यह जानकार हैरानी हुई. क्या इलाज कराते हैं?''

नीतीश कुमार ने कहा, ''यहां बिहार के बहुत लोग रहते हैं. हमने बस सेवा की शुरूआत की और यहां की सरकार से अनुमति मांगी लेकिन अनुमति नहीं मिली. पटना से जो बस चलाते हैं, गाजियाबाद तक ही आती है. मैं अपील करूंगा कि आप एक भी वोट बर्बाद नहीं करें.''

बजट 2020 की तारीफ करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई देता हूं. बजट आम लोगों, किसानों के हित में है. इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव से मध्यमवर्ग को राहत मिलेगी.

नीतीश कुमार ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद बिहार ने शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य के क्षेत्रों, सड़क और परिवहन के मामले में अभूतपूर्व काम किया है. बीजेपी दिल्ली में विधानसभा चुनाव जेडीयू और लोकजनशक्ति पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ रही है.

जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि 15 साल कांग्रेस को मौका मिला, पांच साल आम आदमी पार्टी को मिला. हम यही कहने आए हैं कि अगला पांच साल बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए को मौका दीजिए.

अब एमके स्टालिन की पार्टी DMK के लिए चुनावी रणनीति तैयार करेंगे प्रशांत किशोर

दिल्ली चुनाव: घोषणापत्र में कांग्रेस ने फ्री बिजली-पानी पर खेला दांव, सीएए और एनआरसी को दी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget