एक्सप्लोरर

Delhi Election: देवेंद्र फडणवीस बोले- CM केजरीवाल ने दिल्ली वालों को सपने दिखाने के अलावा कोई काम नहीं किया

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को सपने दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया. सिर्फ एक काम केजरीवाल ने जरूर किया कि पीएम मोदी की योजनाओं को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया.

Delhi Election 2020: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोंडा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अजय कुमार महावर, सदर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी जय प्रकाश जेपी और मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी कपिल मिश्रा के समर्थन में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया. उन्होंने जनता से बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि तीस सालों के बाद देश में पहली बार एक पार्टी पूरे बहुमत के साथ सरकार में आई और नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने. केवल पांच सालों में पीएम मोदी ने इस देश के लिए वो काम करके दिखाया जो सालों से लटके पड़े थे. आम आदमी, गरीबों की बात तो सभी पार्टी करते थे लेकिन चुनाव के बाद भूल जाते थे. मोदी सरकार ने आम आदमी, गरीबों का विकास क्या होता है इसकी परिभाषा पूरे देश को सिखाई और पहली बार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा.

उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, झुग्गी में रहने वाले हर व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन हुआ. 5 वर्षों में गरीबों को मकान, शौचालय, गैस, बिजली, मुद्रा योजना का लाभ, मजदूरों, छोटे दुकानदारों, किसानों को पेंशन मिला, महिलाओं, युवाओं व समाज के हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम बीजेपी सरकार ने किया. बीजेपी का काम बोलता है लेकिन पांच साल पहले दिल्ली ने जिस केजरीवाल को चुना उसका सिर्फ प्रचार बोलता है.

फडणवीस ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली वालों को सपने दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया. सिर्फ एक काम केजरीवाल ने जरुर किया मोदी जी की योजनाओं को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया. मुख्यमंत्री का काम है केंद्र सरकार की योजनायें जो जनता के विकास के लिए जरूरी है, वो लोगों तक पहुंचाए लेकिन केजरीवाल ने उन्हें लागू होने से रोका. दिल्ली वालों को केजरीवाल सीवर का गन्दा पानी पिला रहे है.

उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने कहा था कॉलोनी की बिजली की तारों को वो अंडर ग्राउंड करवाएंगे लेकिन दिल्ली की गलियों में बिजली की तारें लटकी हुई है जो जानलेवा है, लेकिन केजरीवाल को जनता की जान की कोई परवाह नहीं है. ऐसा कोई काम नहीं है जो केजरीवाल ने कहा और किया, सिर्फ झूठ बोले.

दिल्ली चुनाव में करीब 90 हजार सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात, शाहीन बाग के लिए विशेष बंदोबस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget