एक्सप्लोरर

दिल्ली: जलजमाव और प्रदूषित पानी को लेकर बीजेपी का सीएम केजरीवाल पर निशाना | जानें क्या कहा?

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि सड़के तालाब बन गई हैं. दिल्ली पानी-पानी हो गई है लेकिन अभी भी यहां लोग साफ पानी पीने के लिए तरस रहे हैं.

Delhi Rain: राजधानी दिल्ली में जलजमाव और प्रदूषित पानी को लेकर बीजेपी मुख्यमंत्री केजरीवाल पर हमलावर हो गई है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली पानी-पानी हुई लेकिन लोग अभी भी पीने के साफ पानी को तरस रहे हैं.

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पहली ही बरसात ने दिल्ली को ऐसा धोया है कि ‘वर्ल्ड क्लास’ दिल्ली में जगह-जगह टापू नज़र आने लगे हैं. हमने तो पहले ही दिल्ली सरकार को आगाह किया था और साथ ही कई सूझाव भी दिए थे ताकि मानसून आने से पहले सरकार अपनी पूरी तैयारी कर लें लेकिन दूसरे राज्यों में चुनावी पर्यटन में व्यस्त केजरीवाल और उनके मंत्री इस बात को भी अनदेखा कर दिया जिससे आज स्थिति बद से बदतर हो गई है.

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में हल्की बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव की समस्या हो गई है जिससे कई क्षेत्रों में गाड़ियां फंस गई है. प्रहलादपुर, मूलचंद, आई.टी.ओ., रामलीला मैदान, प्रगति मैदान, गीता कॉलोनी, द्वारका, नजफगढ़, मॉडल टाउन, मुंडका इत्यादि क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी हुई. कई क्षेत्रों में हुई भारी बारिश की वजह से सड़कें तलाब बन गई.

दिल्ली की इस स्थिति पर आदेश गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली को ‘वर्ल्ड क्लास सिटी’ बनाने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री इसे एक बेहतर शहर बनाने की कोशिश करें तो ज्यादा अच्छा होगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद सड़के बदहाल है, नाले-नालियों में से गाद निकाली नहीं जाती. पीडब्ल्यूडी. और सिंचाई विभाग अपनी जिम्मेदारी ठीक तरह से निभा नहीं रहा जिस कारण कम बरसात में भी दिल्ली तालाब बनी नज़र आती है.

बीजेपी नेता ने कहा कि इस बार मानसून देरी से आया है. इसलिए दिल्ली सरकार नालों की सफाई के लिए ज्यादा समय मिला, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों के लगातार दूसरे राज्यों के राजनीतिक पर्यटन पर होने के कारण दिल्ली को देखने वाला कोई नहीं था. उन्होंने कहा कि केजरीवाल हर चीज को वर्ल्डक्लास बना देने की बात करते हैं. दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, मोहल्ला क्लीनिक और मूलभूत ढांचे की वर्ल्डक्लास हालत तो दिल्लीवाले अच्छी तरह से देख ही चुके हैं.

आदेश गुप्ता ने कहा कि बरसात ने जहां दिल्लीवालों को गर्मी से राहत दी है, लेकिन सरकार पीने के साफ पानी देने को लेकर अपना वायदा पूरा नहीं किया. उन्होंने कहा कि बरसात के कारण जगह-जगह पानी जमा होने से सीवर भी बंद पड़े हैं और लोगों को नाले से भी गंदा पानी सप्लाई हो रहा है. लोग टैंकर माफियाओं के चुंगल में फंस चुके हैं और इसके लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल और दिल्ली जल बोर्ड का नकारापन जिम्मेदार है.

दिल्ली: 147 पॉइंट पर मिंटो ब्रिज जैसा ड्रेनेज प्लान बनाने की योजना, सीएम केजरीवाल बोले- ये विश्वस्तरीय होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget