एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा अब पूरी तरह होगी पेपरलेस, डिजिटल मोड में होगी कार्यवाही

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने विधानसभा स्पीकर रामनिवास गोयल की इस पहल की सराहना करते हुए दिल्ली विधानसभा में धन्यवाद प्रस्ताव भी पेश किया.

दिल्ली विधानसभा अब पूरी तरह पेपरलेस (paperless) होगी. इस मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि सदन में रखे जाने वाले सभी दस्तावेज केवल अब ई-पेपर के रूप में ही पटल पर रखे जाएंगे. हर एक सत्र में लाखों पन्ने के दस्तावेज सदन में रखे जाते हैं जो अब केवल सॉफ्ट-कॉपी के रूप में ही रखे जाएंगे. इसके लिए सभी विधायकों को ई-पैड दिए गए हैं ताकि दिल्ली विधानसभा की सभी कार्यवाही डिजिटल मोड में की जा सके. दिल्ली विधानसभा को पेपरलेस बनाने के लिए 20 करोड़ रूपए बजट का प्रावधान रखा गया है.

दिल्ली विधानसभा अब पूरी तरह से पेपरलेस

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ''दिल्ली विधान सभा अब पूरी तरह पेपरलैस होगी. सदन में रखे जाने वाले सभी दस्तावेज, केवल अब ई-पेपर के रूप में ही पटल पर रखे जाएंगे. हर सत्र में लाखों पन्ने के दस्तावेज सदन में रखे जाते हैं, जो अब केवल सॉफ्ट-कॉपी के रूप में ही रखे जाएंगे''.

सभी विधायकों को दिए गए हैं ई-पैड

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने विधानसभा स्पीकर रामनिवास गोयल की इस पहल की सराहना करते हुए दिल्ली विधानसभा में धन्यवाद प्रस्ताव भी पेश किया. आपको बता दें कि इस बार का बजट पूरी तरह ई-बजट रखा गया. इसके लिए दिल्ली के सभी विधायकों को ई-पैड दिए गए हैं ताकि दिल्ली विधानसभा की सभी कार्यवाही मैनुअल की जगह पर डिजिटल मोड में हो सके. इस परियोजना में विधायकों को सदन की कार्यवाही में वर्चुअल रूप से शामिल करने के लिए एक सुविधा का निर्माण भी शामिल है. इसका मकसद पेपरलेस होने के साथ-साथ गति और दक्षता के लिए विधानसभा के कामकाज को मैनुअल से वेब-आधारित डिजिटल समाधान में बदलना है.

ये भी पढ़ें:

मुख्तार एम्बुलेंस मामले में BJP नेता गिरफ्तार, अंसारी समेत 13 के खिलाफ केस दर्ज

दिल्ली में एक अप्रैल से गलत लेन में चलने पर बस ड्राइवर का कटेगा चालान, DL रद्द करने का भी प्रावधान

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget