एक्सप्लोरर

मुख्तार एम्बुलेंस मामले में BJP नेता गिरफ्तार, अंसारी समेत 13 के खिलाफ केस दर्ज

Mukhtar Ansari Ambulance Case: पंजाब प्रांत की एक जेल में बंद होने के दौरान मुख्तार अंसारी अदालत जाने के लिए निजी एंबुलेंस का इस्तेमाल करते थे, जो बाराबंकी में 21 मार्च, 2013 को पंजीकृत कराई गई थी.

Mukhtar Ansari Ambulance Case: उत्तर प्रदेश पुलिस ने बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी एम्बुलेंस मामले में आज बीजेपी नेता और डॉक्टर अलका राय और उनके भाई शेषनाथ राय को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अंसारी समेत 13 के खिलाफ जेल से पंजाब की अदालत तक जाने के लिए एम्बुलेंस का इस्तेमाल करने के मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था.

पुलिस अलका राय और उनके भाई शेषनाथ राय को मऊ से बाराबंकी ले गई है. नगर कोतवाली में मुख्तार के खिलाफ एंबुलेंस मामले में दूसरी बार प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले में अंसारी के अलावा मऊ, गाजीपुर, लखनऊ और प्रयागराज के 12 अन्य लोग भी नामजद किए गये हैं. ये आरोपी एंबुलेंस प्रकरण में पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं.

अलका राय समेत 13 आरोपी शामिल

पुलिस कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय ने बताया कि ‘‘गिरोह के मुखिया, गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में यूसुफपुर के मूल निवासी और मऊ से पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और उनके गिरोह के 12 अन्य सदस्यों’’ के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है. उन्होंने बताया कि अंसारी के अलावा जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें मऊ जिले के श्याम संजीवनी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर की संचालिका डॉ. अलका राय, डॉ. शेषनाथ राय, समेत 13 आरोपी शामिल हैं.

क्या है मामला?

बता दें कि पंजाब प्रांत की एक जेल में बंद होने के दौरान मुख्तार अंसारी अदालत जाने के लिए निजी एंबुलेंस का इस्तेमाल करते थे, जो बाराबंकी में 21 मार्च, 2013 को पंजीकृत कराई गई थी. यह मामला 31 मार्च, 2021 को चर्चा में आया था. इसके दो दिन बाद कोतवाली नगर पुलिस ने मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका डॉ. अलका राय के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया था.

अब संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि एंबुलेंस मामले में पुलिस ने दो अप्रैल, 2021 को जालसाजी का पहला मामला दर्ज किया था और करीब तीन माह बाद सभी आरोपितों के खिलाफ चार जुलाई, 2021 को अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिए गए. पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने 24 मार्च, 2022 को गैंगचार्ट पर अनुमोदन दे दिया, जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर कानून का मामला दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस अब संपत्ति कुर्क करने की जल्द कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ें-

Criminal Procedure Id Bill: 75 सालों तक सुरक्षित रहेंगे अपराधियों की पहचान से जुड़े आंकड़े और नमूने, संसद में बिल पेश

बीजेपी समर्थकों को धमकाते हुए टीएमसी MLA का Video अमित मालवीय ने किया शेयर, ममता सरकार से किया ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March: CJP का 'लहरा दो तिरंगा' मार्च, CP पर भारी पुलिसबल तैनात, चप्पे-चप्पे पर नजर
CJP का 'लहरा दो तिरंगा' मार्च, CP पर भारी पुलिसबल तैनात, चप्पे-चप्पे पर नजर
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget