एक्सप्लोरर

Defence Expo: यूपी सरकार की चूक, पीएम मोदी की तस्वीर के साथ तुर्की का हेलिकॉप्टर लगाया, उठे सवाल

डिफेंस एक्पो एक बड़ा इवेंट है लेकिन शुरू होने से पहले ही एक फोटो की वजह से सवालों में घिर गया है. यूपी सरकार की ओर से ट्वीट की गई एक फोटो में पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ तुर्की सेना के हेलिकॉप्टर की फोटो लगी है. तुर्की सेना के हेलिकॉप्टर T129 ATAK का फोटो लगे होने की वजह से इस सोशल मीडिया पर शेयर किया जाने लगा.

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में रक्षा प्रदर्शनी डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन करेंगे. तेजस का एडवांस वर्जन मार्क-2 पहली बार दुनिया के सामने आएगा. डिफेंस एक्पो एक बड़ा इवेंट है लेकिन शुरू होने से पहले ही एक फोटो की वजह से सवालों में घिर गया है. दरअसल डिफेंस एक्सपो 2020 की एक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

इसे यूपी के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट किया गया. पीएम मोदी और सीएम योगी की लगी इस तस्वीर में तुर्की सेना के हेलिकॉप्टर की फोटो लगी हुई है. तुर्की सेना के हेलिकॉप्टर T129 ATAK का फोटो लगे होने की वजह से इस सोशल मीडिया पर शेयर किया जाने लगा.

डिफेंस एक्सपो: पीएम मोदी आज करेंगे आगाज, रक्षा मंत्री बोले- भारत को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग-हब बनाने की जरूरत

सोशल मीडिया पर लोग मुख्यमंत्री कार्यालय को इस गलती को सुधारने की सलाह दे रहे हैं. यूजर तस्वीर शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि एक अंतरराष्ट्रीय रक्षा आयोजन में भारत के प्रधानमंत्री व उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ ऐसा प्रचार ठीक सन्देश नहीं देता है. इसे सुधार लें.

डिफेंस एक्सपो में क्या होगा खास? एक्स्पो में एसैट मिसाइल मुख्य आकर्षण रहेगी. इसके साथ ही तेजस का एडवांस वर्जन, मार्क-2 पहली बार दिखेगा.रफाल की मिसाइल और स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर, एलसीएच पर सबकी निगाहें रहेंगी. इस डिफेंस एक्सपो में विदेशी कंपनियों के साथ स्वेशी कंपनियां भी अपने हथियारों का प्रचार कर रही है. इस बार के डिफेंस एक्सपो में डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन पर जोर दिया जा रहा है. आज से शुरू होने वाला डिफेंस एक्सपो एक्सपो 5 दिन तक चलेगा.

CDS बिपिन रावत बोले- तीनों सेनाओं के जवानों की रिटायरमेंट एज बढ़ाने पर किया जा रहा है विचार

रक्षा मंत्री बोले- भारत को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग-हब बनाने की जरूरत हथियारों के आयात से भारत कभी भी दुनिया की एक बड़ी ताकत नहीं बन सकता है. इसके लिए भारत को एक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग-हब बनाने की जरूरत है‌. ये कहना है देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को लखनऊ में ग्याहरवें डिफेंस एक्सपों की कर्टन-रेज़र कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे‌.

इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत आज पूरी दुनिया में भारत को संजीदगी से लेना शुरू कर दिया है‌. इसके लिए बेहद जरूरी है कि भारत एक आर्थिक ताकत भी बन सके. भारत को फाइव ट्रिलियन ईकोनोमी बनाया जा सके ताकि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ईकोनोमी बन सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में केंद्र पेश कर सकता है दो अहम बिल, राम मंदिर पर हंगामे की आशंका
LIVE: लोकसभा में केंद्र पेश कर सकता है दो अहम बिल, राम मंदिर पर हंगामे की आशंका
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget