एक्सप्लोरर

डिफेंस साइबर एजेंसी ने 'बलूचिस्तान' पर किया वेबिनार, डिप्लोमेसी से जुड़े कई नामचीन एक्सपर्ट्स हुए शामिल

9 मार्च यानी मंगलवार को पहली बार डिफेंस साइबर एजेंसी ने पहला सार्वजनिक वेबिनार आयोजित किया. रक्षा मंत्रालय के अधीन, थिंकटैंक, सेंटर फॉर ज्वाइंट वॉरफेयर (सेनजोस) के साथ मिलकर बलूचिस्तान पर वेबिनार आयोजित करना साफ दर्शाता है कि भारत भी साइबर वॉरफेयर के लिए तैयार है.

नई दिल्ली: देश की पहली ट्राई-सर्विस एजेंसी, डिफेंस साइबर एजेंसी ने मंगलवार को एक बेहद ही दिलचस्प वेबिनार का आयोजन किया, जिसका थीम था 'बलूचिस्तान बनाम पूर्वी पाकिस्तान-1971 रिडेक्स'. डिफेंस और डिप्लोमेसी से जुड़े भारत के नामचीन एक्सपर्ट्स वाले इस वेबिनार को साइबर एजेंसी ने जाने-माने थिंकटैंक, 'सेनजोस' के साथ मिलकर आयोजित किया.

आपको बता दें कि हाल ही में साइबर वॉरफेयर के लिए देश में पहली ट्राई-सर्विस एजेंसी, डिफेंस साइबर एजेंसी तैयार की गई है. इस एजेंसी में सेना के तीनों अंगों यानी थलसेना, वायुसेना और नौसेना की भागीदारी है. इस समय इसके चीफ, नौसेना के एक रियर-एडमिरल (यानी मेजर-जनरल रैंक के टू स्टार) ऑफिसर हैं. ये सीधे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के अंतर्गत काम करती है.

हालांकि, अभी तक इस डिफेंस साइबर एजेंसी के चार्टर के बारे में बहुत ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन इस एजेंसी का गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर किया गया था. वर्ष 2014 में पहली बार तीनों सेनाओं के संयुक्त कमांडर्स कॉन्फेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टॉप मिलिट्री कमांडरों को नॉन-कन्वेनशनल वॉरफेयर यानी गैर-पारंपरिक युद्ध के लिए भी तैयार रहने का सुझाव दिया था. उसी के बाद देश में साइबर डिफेंस एजेंसी और डिफेंस स्पेस एजेंसी के गठन की तैयारी शुरू हो गई थी. करीब एक साल पहले सीडीएस के पद के बनाए जाने के बाद से ही डिफेंस साइबर एजेंसी बनाने के काम में तेजी आई थी.

9 मार्च यानी मंगलवार को पहली बार डिफेंस साइबर एजेंसी ने पहला सार्वजनिक वेबिनार आयोजित किया. रक्षा मंत्रालय के अधीन, थिंकटैंक, सेंटर फॉर ज्वाइंट वॉरफेयर (सेनजोस) के साथ मिलकर बलूचिस्तान पर वेबिनार आयोजित करना साफ दर्शाता है कि भारत भी साइबर वॉरफेयर के लिए तैयार है. क्योंकि पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों के खिलाफ स्थानीय जनता खड़ी हो गई है और पाकिस्तान से आजादी के लिए आंदोलन कर रही है. ये स्थिति ठीक वैसी ही है जैसा कि 1971 में पूर्वी पाकिस्तान में खड़ी हुई थी. उस दौरान भारत ने पाकिस्तान को जंग में हराकर पूर्वी-पाकिस्तान को आजाद कराया था और बांग्लादेश की स्थापना हुई थी.

पाकिस्तान पर 1971 के युद्ध में मिली विजय और बांग्लादेश के स्थापना का ये 50वां वर्ष है और भारत इस साल को स्वर्णिम विजयवर्ष के रूप में मना रहा है. पीएम मोदी भी बांग्लादेश की आजादी के 50वें वर्ष के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए खुद बांग्लादेश के दौरे पर जा रहे हैं.

राहुल के ‘बैकबेंचर’ वाले बयान पर बोले सिंधिया- अपनी चिंता करें, मेरी छोड़ दें, मैं ऊपर उठ चुका हूं

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget