एक्सप्लोरर

स्वाति मालीवाल को घसीटने वाला वीडियो फेक स्टिंग? DCW चीफ बोलीं- बीजेपी मेरे बारे में गंदी बातें कर मुझे...

Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल का दावा है कि उन्हें एक कार ने 10-15 मीटर तक घसीटा. कार की खिड़की में उनका हाथ फंस गया था और कार चालक ने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया.

Swati Maliwal Vs BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली महिला आयोग (DCW) प्रमुख स्वाति मालीवाल से छेड़छाड़ के दावों पर सवाल उठाए थे और इसे एक नाटक और साजिश करार दिया था. अब इस पर स्वाति मालीवाल ने कड़ा पलटवार करते हुए इस तरह के बयान जारी करने वाले नेताओं को फटकार लगाई है. दरअसल, बीजेपी के कुछ नेताओं कहा था कि जिस व्यक्ति पर उन्होंने आरोप लगाया है. वह आम आदमी पार्टी का सदस्य है. 

स्वाति मालीवाल ने इसके खिलाफ प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'जिन्हें लगता है मेरे बारे में झूठी और गंदी बातें कर मुझे डरा देंगे उनको बता दूं मैंने सर पर कफन बांध इस छोटी सी जिंदगी में बहुत बड़े काम किए हैं. मुझपर कई अटैक हुए पर मैं रुकी नहीं. हर अत्याचार से मेरे अंदर की आग और बढ़ी. मेरी आवाज कोई नहीं दबा सकता जब तक जिंदा हूं लड़ती रहूंगी". 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष मालीवाल ने आरोप लगाया था कि रात में निरीक्षण के दौरान एक नशे में धुत व्यक्ति ने उनके साथ छेड़छाड़ की और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के बाहर कार से 10-15 मीटर तक घसीटा. मालीवाल का दावा है कि गाड़ी की खिड़की में उनका हाथ फंस गया था. तभी वाहन चालक ने कार को आगे बढ़ा दिया. इस घटना के बाद दक्षिण दिल्ली के संगम विहार निवासी 47 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था. 

बीजेपी नेता ने उठाए थे सवाल 

इस मामले को लेकर बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने ट्वीट किया था कि मालीवाल के 'नाटक' का पर्दाफाश हो गया है. उन्होंने सवाल किया था कि "आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस को बदनाम करने के लिए नाटक किया और उसकी विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए. क्या महिला सुरक्षा के गंभीर मुद्दे पर सस्ती राजनीति जायज है?"

मनोज तिवारी ने बताया 'फर्जी स्टिंग'

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी इस मामले को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में हरीश चंद्र सूर्यवंशी को आम आदमी पार्टी के विधायक के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. उन्हें मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस की सराहना की थी लेकिन इस मामले को 'फर्जी स्टिंग' बताया था. 

ये भी पढ़ें: पायलट Vs गहलोत की लड़ाई में BJP उठा रही फायदा! 'मंत्री और विधायक ही उठा रहे सवाल, जनता के दर्द को समझो सरकार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget