एक्सप्लोरर

Dalai Lama: दलाई लामा के चुनाव पर चीन ने फिर की अड़ंगा लगाने की कोशिश, श्वेत पत्र जारी कर दी धमकी

Dalailama Election: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का चुनाव होने जा रहा है जिसे लेकर चीन ने एक बार फिर चेतावनी दी है. उसका कहना है कि दलाई लामा का चुनाव चीन की ओर से ही किया जाएगा.

China On Dalai Lama Election: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के चुनाव को लेकर एक बार फिर चीन ने आंखें तरेरी है. शुक्रवार (10 नवंबर) को चीन ने कहा है कि मौजूदा 88 वर्षीय दलाई लामा का कोई भी उत्तराधिकारी चीनी सीमा के अंदर से चुना जाना चाहिए और इसके लिए चीन की अनुमति लेनी जरूरी है.

चीन सरकार ने एक श्वेत पत्र में कहा है कि दलाई लामा और पंचेन रिनपोचे सहित तिब्बत में रह रहे सभी अवतरित बुद्ध को चीन की सीमा के अंदर से ही उत्तराधिकारी ढूंढना होगा. परंपरा के मुताबिक सोने के कलश से लॉटरी निकाल कर निर्णय लिया जाएगा और इसके पहले चीन सरकार की अनुमति अनिवार्य होगी.

भारतीय सीमा पर बने इन्फ्रास्ट्रक्चर का किया जिक्र

अपने श्वेत पत्र में भारत की सीमा पर बने इंफ्रास्ट्रक्चर का जिक्र करते हुए चीन ने कहा है कि तिब्बत, नेपाल के जरिये रेल व सड़क संपर्क के साथ दक्षिण एशिया के लिए एक द्वार बनने वाला है. चीन जिस हिस्से को को तिब्बत कह रहा है वह भारत का अरुणाचल प्रदेश है. चीन तिब्बत को शिजांग कहता है.

चीन करता है अलग से दलाईलामा का चुनाव

बता दें कि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का चुनाव चीन अपने स्तर पर भी करता है. हालांकि उनकी स्वीकारोक्ति बौद्ध संप्रदाय में बहुत अधिक नहीं रहती. मौजूदा पंचेन लामा की तिब्बत में व्यापक स्वीकार्यता नहीं बनी है. वह नंबर-2 आध्यात्मिक गुरु हैं जिन्हें दलाई लामा द्वारा नामित उत्तराधिकारी को अपदस्थ कर चीन ने नियुक्त किया था. श्वेत पत्र के अनुसार, ''धार्मिक गतिविधियां व्यवस्थित तरीके से की जा रही हैं. क्षेत्र में अभी तिब्बती बौद्ध गतिविधियों के लिए 1,700 से अधिक स्थल हैं, करीब 46,000 बौद्ध भिक्षु हैं, चार मस्जिद और 12,000 मूल निवासी मुस्लिम तथा एक कैथोलिक गिरिजाघर व इस धर्म के 7,000 से अधिक अनुयायी हैं.''

लामा का अर्थ होता है गुरु

आपको बता दें कि तिब्बती में लामा का अर्थ गुरु होता है. दलाई लामा का चुनाव बेहद जटिल प्रक्रिया है. मौजूदा दलाई लामा शरीर छोड़ने से पहले अपने अगले जन्म के संकेत दे जाते हैं. उनके शरीर छोड़ने के बाद 9 महीने के करीब जन्म लेने वाले बच्चों में उन संकेतों को ढूंढा जाता है. उसके बाद मौजूदा दलाई लामा की चीजों की पहचान की करवाई जाती है. जो बच्चा उन चीजों को पहचान जाता है उसी को लाकर बौद्ध मठ में प्रशिक्षण दिया जाता है.

ये भी पढ़ें :चीन की आक्रामकता का म‍िलकर जवाब देंगे भारत-अमेर‍िका, 'टू प्लस टू' वार्ता में दोनों के बीच बनी रणनीतिक मुद्दों पर सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget