एक्सप्लोरर

Cyclone Dana: कहां-कहां दाना मचा रहा तबाही, यूपी-बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों पर कितना असर

Cyclonic Dana: चक्रवाती तूफान दाना का कहर जारी है. ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र में लगातार भारी बारिश हो रही है. 300 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई है.

Cyclonic Storm Dana: तूफान 'दाना' ओडिशा-पश्चिम बंगाल में अपना रौद्र रूप दिखा रहा है. देर रात ये ओडिशा के तट से टकराया इस दौरान हवा की रफ्तार 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे रही. चक्रवाती तूफान को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है. आईएमडी के अनुसार साइक्लोन दाना का असर कई राज्यों पर देखने को मिला है. 

ओडिशा के भुवनेश्वर, पुरी, पारादीप और धामरा बंदरगाह के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. ओडिशा के करीब 12 जिलों में हाई अलर्ट जारी है. मौसम विभाग की ओर से स्थानीय मछुआरों को अगले दो दिन तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. बताया जा रहा है कि सीएम मोहन चरण माझी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं. ओडिशा सरकार ने करीब 800 चक्रवात आश्रय केंद्र, तैयार इंडियन कोस्ट गार्ड, एनडीआरएफ और ओडीआरएफ़ की टीमें तैनात की है.  

300 से ज्यादा ट्रेनें रद्द 
पश्चिम बंगाल में भी साइक्लोन दाना ने भारी तबाही मचा रखी है. इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने रात भर जागकर स्थिति का जायजा लिया. कोलकाता एयरपोर्ट 9 बजे तक बंद रहेगा. जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 300 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. 

बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट
चक्रवाती तूफान दाना का उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों पर भी असर दिख रहाहै. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुनील नारायण थुल ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात्रि से ही झारखंड से सटे जिलों में बारिश और तेज हवा का दौर जारी है. ऐसे में आईएमडी ने आज यानी 25 अक्टूबर को पटना सहित 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही जमुई के लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 

झारखंड में भी चक्रवाती तूफान का तांडव 
झारखंड में भी साइक्लोन दाना का असर देखने को मिला है. मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों में रांची, जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला-खूंटी समेत कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. कई जगहों पर  IMD ने ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी कर दिया है. अनुमान है कि 26 अक्टूबर के बाद से चक्रवाती तूफान का असर सामान्य हो सकती है. 

इन जिलों में हो सकती है बारिश 
बिहार-झारखंड समेत उत्तर प्रदेश में भी चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है. 24 घंटे के अंदर यूपी के दक्षिण पूर्वी के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. यूपी के कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज में आज हल्की बारिश हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: Cyclone Dana: ओडिशा से पश्चिम बंगाल तक चक्रवात 'दाना' का कहर, भारी बारिश, आंधी, पेड़ गिरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget