एक्सप्लोरर

'देश में ओमिक्रोन वायरस काफी हैं, यहां तक की सीवेज से भी सैंपल लिए गए लेकिन...', कोविड वर्किंग ग्रुप के चीफ का दावा

Corona Update: डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि भारत में हम जो ओमिक्रोन वेरिएंट देख रहे हैं, उसे दुनिया के किसी भी हिस्से में भी देखा जा सकता है.

Omicron Variant In India: चीन में कोरोना से बिगड़ते हालातों के बीच भारत पर भी महामारी का खतरा बढ़ता जा रहा है. इस बीच एक डराने वाली रिपोर्ट सामने आई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार (9 जनवरी) को बताया कि देश में ओमिक्रोन के सभी वेरिएंट की उपस्थिति का पता चला है. इस बीच कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा ने सावधानी बरतने की सलाह दी है. 

डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा, "भारत में हम जो ओमिक्रोन वेरिएंट देख रहे हैं, उसे दुनिया के किसी भी हिस्से में भी देखा जा सकता है." उन्होंने कहा, "देश में यहां वायरस बहुत है, लेकिन इसकी सर्कुलेटिंग (प्रसार) नहीं रही है. डॉ. एनके अरोड़ा ने बताया, "हमने अपनी जीनोमिक निगरानी बढ़ा दी है और एयरपोर्ट स्क्रीनिंग शुरू कर दी है."

'सीवेज से भी सैंपल लेकर जांच की गई'

डॉ अरोड़ा ने कहा, "हमने जो कुछ पाया है, इसका मतलब यह नहीं है कि हमें कोई नया वेरिएंट मिल रहा है." उन्होंने कहा, "दिल्ली में हमने यहां तक कि सीवेज का नमूना भी लिया है लेकिन हमें आने वाले सप्ताह में कोई नया वेरिएंट या महामारी के प्रसार की संभावना नहीं दिख रही है. भारत में हम जो ओमिक्रोन वेरिएंट देख रहे हैं, उसे दुनिया के किसी भी हिस्से में भी देखा जा सकता है."

ओमिक्रोन के सभी वेरिएंट मिले

इससे पहले सरकार ने देश में ओमिक्रोन के सभी वेरिएंट होने की बात कही थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था, "324 कोविड पॉजिटिव सैंपल की सेंटिनल सीक्वेंसिंग में ओमिक्रोन के सभी वेरिएंट मिले हैं. ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट BA.2 और XBB से लेकर BQ.1 समेत अन्य सभी सब-वेरिएंट हवा में फैल रहे हैं, लेकिन राहत की बात ये है कि इन वेरिएंट की मौजूदगी से कोरोना मामलों या कोविड डेथ रेट में कोई इजाफा नहीं हुआ है." 

पॉजिटिविटी रेट पर लगाम है

महामारी के संक्रमण की दर पर अभी लगाम लगी हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "जिन क्षेत्रों में इन वेरिएंट का पता चला है, वहां मृत्यु दर या संक्रमण के मामलों में वृद्धि की सूचना नहीं है." ये सैंपल अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से लिए गए थे. बयान में कहा गया कि 50 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के पॉजिटिव नमूनों में XBB (11), BQ1.1 (12) और BF7.4.1 (1) वेरिएंट पाए गए. सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग की गई थी.

ये भी पढ़ें-

Shraddha Murder Accused: जेल में कानून की किताब पढ़ना चाहता है आरोपी आफताब, ज्यूडिशियल कस्टडी 14 दिनों के लिए बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'ईश्वर उन्हें...'
मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'ईश्वर उन्हें...'
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget