एक्सप्लोरर

Covid-19 vaccination: दिल्ली में तीसरे चरण में अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को मिलेगी प्राथमिकता

दिल्ली सरकार ने कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण की रफ्तार धीमी होने की संभावना जताई है. दिल्ली सरकार का कहना है कि इस बार दूसरी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को तरजीह दी जाएगी.

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 18 से 44 वर्ष की आयु वाले लोगों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की 'मध्यम' गति से शुरुआत होने की संभावना है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इसमें दूसरी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को तरजीह दी जाएगी. एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने निर्माताओं को 1.3 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया है. उन्होंने कहा की टीके की आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से होगी. उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों को निर्माताओं से सीधे टीके की खुराकें खरीदनी होगी. अधिकारी ने कहा ' शुरुआत मध्यम रहने की संभावना है और यह धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ेगी. '

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के लिए टीकाकरण जारी रखेगी. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इस तरह केंद्र सरकार, राज्य सरकार और निजी अस्पताल तीनों टीकाकरण करेंगे और इससे दैनिक लाभार्थियों की संख्या में इजाफा होगा.

दिल्ली में 500 केंद्रों पर लग रही वैक्सीन

दिल्ली में अभी करीब 500 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ऐलान किया था कि 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को दिल्ली में मुफ्त टीका दिया जाएगा.

फिलहाल टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में 103वें दिन बुधवार को रात आठ बजे तक कुल 20,49,754 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई. वहीं अभी तक टीका लेने वालों की संख्या 15 करोड़ के करीब पहुंच गई है.

 

इसे भी पढ़ेंः
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला को मिली Y कैटगरी की सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

 

महाराष्ट्र में 24 घंटे में आए कोरोना के 63,309 नए केस, संक्रमण से मौत के सारे रिकॉर्ड टूटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों का गुस्सा जायज...', संसद में भड़के राहुल गांधी, स्पीकर ने टोका- 'आप...'
'छात्रों का गुस्सा जायज...', संसद में भड़के राहुल गांधी, स्पीकर ने टोका- 'आप...'
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: राहुल गांधी ने कहा अंधभक्त तो भिड़ गए रिजिजू, तुरंत टोका- 'ये असंसदीय'
LIVE: राहुल गांधी ने कहा अंधभक्त तो भिड़ गए रिजिजू, तुरंत टोका- 'ये असंसदीय'
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी

वीडियोज

Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget