एक्सप्लोरर

COVID 19 Cases In Delhi: दिल्ली में डरा रही कोरोना संक्रमण की दर, एक दिन में आए करीब साढ़े 5 हजार केस

दिल्ली (Delhi) में मंगलवार को COVID 19 के करीब 5,500 मामले सामने आए हैं और संक्रमण दर बढ़कर 8.37 प्रतिशत हो गई है.

COVID 19 Cases In Delhi: दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के करीब 5,500 मामले सामने आए हैं और संक्रमण दर बढ़कर 8.37 प्रतिशत हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शाम के करीब चार बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 5481 केस की पुष्टि हुई है. इतने ही समय में 1575 मरीज ठीक हुए हैं और 3 लोगों की मौत हुई है.

दिल्ली में अब तक 1463701 मरीज कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 1423699 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं. 25113 मरीजों की मौत हुई है. इस समय 14889 एक्टिव मरीज हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. खुद ट्वीट कर उन्होंने इसकी जानकारी दी है.

पिछले कुछ दिनों के आंकड़े
03 जनवरी- 4,099
02 जनवरी- 3194
01 जनवरी- 2716
31 दिसंबर-  1796
30 दिसंबर- 1313
29 दिसंबर- 923
28 दिसंबर- 496
27 दिसंबर- 331
26 दिसंबर- 290
25 दिसंबर- 249
24 दिसंबर- 180
23 दिसंबर- 118
22 दिसंबर- 125
21 दिसंबर- 102

नए प्रतिबंधों की घोषणा

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमिक्रोन’ के प्रसार के कारण संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देजनर दिल्ली सरकार ने सप्ताहांत पर कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है.

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में आवश्यक सेवाओं के अलावा, सभी सरकारी अधिकारी घर से काम करेंगे. निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करने की अनुमति होगी.

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक के बाद उन्होंने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘शनिवार और रविवार को कर्फ्यू रहेगा. लोगों से अनुरोध किया जाता है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें.’’

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को डर है कि बस स्टॉप और मेट्रो स्टेशन संक्रमण के तेजी से फैलने का केन्द्र बन सकते हैं, क्योंकि बैठने की क्षमता आधी होने से वहां लंबी कतारें लग रही हैं. इसलिए, बसों और मेट्रो को पूर्ण क्षमता के साथ चलाने का फैसला किया गया है. उन्होंने कहा कि किसी को भी बिना मास्क के यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी.

अस्पताल में कोरोना मरीज
सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में अभी कोरोना वायरस संक्रमण के 11 हजार मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 350 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. इनमें से 124 मरीजों को ऑक्सीजन की मदद दी गई, जबकि कम से कम सात मरीज वेंटिलेटर पर हैं.

राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की दर के पांच प्रतिशत के पार चले जाने के बाद डीडीएमए ने 28 दिसंबर को ‘येलो अलर्ट’ की घोषणा की थी, जिसके तहत सिनेमाघर और जिम बंद कर दिए गए थे. गैर-आवश्यक सामान की दुकानों को सम-विषम आधार पर खोलने और मेट्रो तथा बसों में यात्रियों के बैठने की क्षमता 50 प्रतिशत करने का निर्देश भी दिया था.

IHU का खतरा

ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच फ्रांस के वैज्ञानिकों ने कोरोना के एक और वेरिएंट आईएचयू (IHU Variant) का पता लगाया है. IHU Variant 46 बार अपना रूप बदल चुका है. माना जा रहा है कि ये बेसिक कोविड के मुकाबले ज्यादा टीका प्रतिरोधी और संक्रामक है.

Delhi में वीकेंड कर्फ्यू, Punjab में धारा-144, Corona-Omicron की खतरनाक रफ्तार के बीच राज्यों ने लगाए ये प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद
NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी
अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget