एक्सप्लोरर

COVID-19: चंडीगढ़ में 3 मई की रात से खत्म होगा कर्फ्यू, 4 मई से बाजारों और गाड़ियों पर लागू होगा ऑड-ईवन

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के अब तक 88 मामले सामने आए हैं. इसमें से 17 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. अभी तक यहां इस वायरस की वजह से किसी की भी मौत नहीं हुई है.

नई दिल्ली: पंजाब-हरियाणा की राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासन ने एलान किया है कि यहां 3 मई की रात से कर्फ्यू खत्म होगा लेकिन लॉकडाउन 17 मई तक चलेगा. वहीं 4 मई से बाजारों और गाड़ियों पर ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू होगा. 4 मई को ईवन नंबर की दुकानें खुलेंगी और ईवन नंबर के गाड़ी चलेंगे. सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक दुकाने खुलेंगी और इसके लिए किसी भी पास की जरूरत नहीं होगी. हालांकि, 17 मई तक शोपिंग मॉल बंद रहेंगे. चंडीगढ़ में कोविड-19 के अब तक 88 मामले सामने आए हैं.

पंजाब में शनिवार को 187 नए मामले सामने आए

पंजाब में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 187 नए मामले सामने आए. ये राज्य में एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं. इन मरीजों में महाराष्ट्र के नांदेड़ के हजूर साहिब गुरुद्वारा से आए 142 श्रद्धालु भी शामिल हैं. राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 772 हो गई है. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि शनिवार को सामने आए 187 नए मामलों में से 142 संक्रमित नांदेड़ से आए श्रद्धालु हैं. वहीं, शुक्रवार को सामने आए 105 संक्रमण के मामलों में से 91 मामले श्रद्धालुओं से संबंधित थे. शनिवार को सामने आए नए मामलों में 53 मरीज अमृतसर से, होशियारपुर से 31, मोगा से 22, पटियाला और लुधियाना से 21-21, जालंधर से 15, फिरोजपुर से नौ, फतेहगढ़ साहिब से छह, मुक्तसर से तीन, मोहाली से दो और गुरदासपुर, संगरुर, कपूरथला और रूपनगर से एक-एक मामला सामने आया. राज्य सरकार ने बाहर से आने वाले लोगों को 21 दिन के पृथक-वास में रखने का आदेश दिया हुआ है. राज्य के सभी 22 जिलों में कोविड-19 संक्रमण के मरीज हैं. कुल मामलों में से अब तक 20 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 112 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं.

हरियाणा में संक्रमितों की संख्या 376 हुई

हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 संक्रमित महिला की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई. इसके अलावा संक्रमण के 19 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित पाए गए लोगों की कुल तादाद 376 हो गई है. अंबाला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी(सीएमओ) कुलदीप सिंह ने कहा कि शहर की 62 वर्षीय महिला को बीते शुक्रवार को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह गुर्दे और जिगर संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं. वह सोमवार कोविड-19 से संक्रमित पाई गई थीं. यह अंबाला जिले के किसी व्यक्ति की मौत का दूसरा मामला है. इससे पहले अंबाला के ही एक 67 वर्षीय व्यक्ति की भी यहां पीजीआईएमआर अस्पताल में मौत हो गई थी।

स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन के अनुसार शनिवार को राज्य में कोविड-19 संक्रमण के 19 और मामले सामने आए. इनमें से 12 मामले झज्जर जबकि छह मामले गुड़गांव से सामने आए हैं. अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में महाराष्ट्र के नांदेड़ में हजूर साहिब गुरुद्वारा से यमुनानगर में लौटा एक व्यक्ति भी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है. उन्होंने कहा कि नांदेड़ से लौटे यमुनानगर जिले के साढौरा के नौ अन्य तीर्थयात्रियों की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है. इससे पहले नांदेड़ से ही सिरसा लौटे 18 तीर्थयात्री शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि नांदेड़ से लौटे सभी तीर्थयात्रियों की जांच की जाएगी.

पंजाब में बिगड़ैल युवक की शर्मनाक करतूत, पुलिसकर्मी को कार की बोनट पर घसीटा, हुआ गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन, जानिए मामला
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget