एक्सप्लोरर

JNU में एक दिन में आए 11 पॉजिटिव केस, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों से की हॉस्टल खाली करने की अपील

जेएनयू में बीते 10 दिनों में तीन गुनी रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़े हैं. जहां 5 अप्रैल को पॉजिटिव मरीजों की संख्या 21 थी, तो आज ये बढ़कर 64 हो गई है. जिनमें से कोरोना वायरस से संक्रमित 11 पॉजिटिव केस शुक्रवार को सामने आए हैं. 

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मामले पूरे देश में तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली में भी इन संक्रमण के आंकड़ों की रफ्तार भयभीत करने वाली है. दिल्ली के विश्वविद्यालय भी कोरोना की चपेट से अछूते नहीं हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय डेढ़ साल से बंद है और अब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अनिर्बान चक्रवर्ती द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक जेएनयू में अब तक 64 कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस रिकॉर्ड हुए हैं. लिहाजा कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते विश्वविधालय प्रशासन ने छात्रों से हॉस्टल खाली करने की अपील की है. 

जेएनयू में बीते 10 दिनों में तीन गुनी रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़े हैं. जहां 5 अप्रैल को पॉजिटिव मरीजों की संख्या 21 थी, तो आज ये बढ़कर 64 हो गई है. जिनमें से कोरोना वायरस से संक्रमित 11 पॉजिटिव केस शुक्रवार को सामने आए हैं. 

जेएनयू ने दिल्ली सरकार के आदेशों और बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच 6 अप्रैल से जेएनयू कैंपस के अंदर भी नाइट कर्फ्यू लागू किया था. साथ ही ढाबा और कैंटीन रात 10 बजे के बाद बंद करने के आदेश भी दिए थे. जेएनयू में वक्त वक्त पर सिक्योरिटी सर्विस द्वारा उन छात्रों की तस्वीरें भी प्रमाण के तौर पर खींची जा रही थीं जो बिना मास्क के कैंपस में घूमते दिख रहे थे. 

जेएनयू में मार्च 2020 से अब तक 322 कोरोना के मामले सामने आए हैं. मौजूदा 64 कोरोना संक्रमित केस में से अब तक पांच कोरोना संक्रमित छात्रों की मौत हो चुकी है. एडवाइजरी में रजिस्ट्रार आगे जानकारी देते हुए लिखते हैं कि छात्रों की शिक्षा और शोधकार्य करना जरूरी है, लेकिन लाइब्रेरी, हॉस्टल के मेस और कैंपस में बनी कैंटीन कोरोना वायरस के हॉट स्पॉट बन सकते हैं, जिससे वायरस तेजी से फैल सकता है.

एडवाइज़री में कहा गया, "इस समय स्वास्थ सबसे बड़ी प्राथमिकता हर व्यक्ति के लिए है और ऐसे ही आपके घर से ज्यादा सुरक्षित जगह कोई नही हो सकती है. इसलिए छात्रों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कैंपस में रहने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षित रहने के लिए अपने घर पहुंचे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget