एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: दिवाली के मौके पर मुंबई में पटाखे फोड़ने और आतिशबाजी पर रोक

मुंबई महानगरपालिका के सर्कुलर के मुताबिक अब सार्वजनिक जगहों के साथ साथ निजी स्थानों पर भी किसी भी प्रकार के पटाखे फोड़ने या आतिशबाजी करने पर रोक है

मुंबई: मुंबई महानगर पालिका ने शहर में पटाखे फोड़ने और आतिशबाजी करने पर रोक लगा दी है. दिवाली के समय केवल लक्ष्मीपूजन के दिन सोसाइटी के सीमित परिसर में फूलझड़ी और अनार जलाने की इजाजत दी गई है. यह रोक आठ नवंबर से 30 नवंबर तक लागू होगी. महानगर पालिका ने जानलेवा कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए सतर्कता और सादगी से दिवाली मनाने का आव्हान किया है.

दूसरों के घर न जाने की भी हिदायत

पटाखों के धुएं से कोरोना मरीजों को तकलीफ ना हो इसलिए मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में पटाखे फोड़ने और आतिशबाजी करने पर पूरी तरह से 30 नवंबर तक पाबंदी लगाई गई है. साथ ही नगर निगम ने दिवाली के समय एक दूसरों के घर न जाने की भी हिदायत दी है. दिवाली के दौरान घर के बाहर रंगोली बनाते समय और दिया लगाते समय पानी से भरा हुआ बर्तन, साबुन रखने, सैनिटाइजर रखने की भी अपील की गई है, जिससे कि कोई भी व्यक्ति बिना हाथ धोए घर में प्रवेश ना करें.

मुंबई महानगरपालिका के सर्कुलर के मुताबिक, अब सार्वजनिक जगहों के साथ साथ निजी स्थानों पर भी किसी भी प्रकार के पटाखे फोड़ने या आतिशबाजी करने पर रोक है. जो लोग इन नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनपर मुंबई महानगरपालिका और मुंबई पुलिस की तरफ से कठोर कार्यवाही की जाएगी.

सावधानी से करें सैनिटाइजर का इस्तेमाल

14 नवंबर 2020 यानी लक्ष्मीपूजन के दिन शाम के वक्त सोसाइटी के प्रांगण में, घर के आंगन में और निजी जगहों पर छोटे स्वरूप के पटाखे जैसे की फूलझड़ी, अनार जैसे पटाखों को फोड़ने की मर्यादित छूट दी गई है. सैनिटाइजर यह ज्वलनशील पदार्थ है और ऐसे पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर दिया लगाते या पटाखे जलाते समय बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है.

मुंबई महानगर पालिका ने मुंबई के नागरिकों से अपील की है कि इस दिवाली के त्यौहार में एक दूसरे से सीधे तौर पर मिलने की बजाय मोबाइल फोन और वीडियो कॉलिंग का इस्तेमाल कर शुभकामनाएं दें. दिवाली के बाद भाई दूज जैसे त्यौहार पर भी आमने-सामने मिलने से बचें और ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुभकामनाएं दें.

यह भी पढ़ें-

देश में जहरीली हुई हवा, जानिए अबतक कौन कौनसे राज्य पटाखों पर लगा चुके हैं पूर्व प्रतिबंध

Bihar Elections Result: कैसे और कहां देख सकते हैं बिहार चुनाव के सबसे तेज नतीजे?

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget