एक्सप्लोरर

देश में जहरीली हुई हवा, जानिए अबतक कौन कौनसे राज्य पटाखों पर लगा चुके हैं पूर्ण प्रतिबंध

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज लगातार पांचवें दिन भी वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ की श्रेणी में बनी हुई है. दिल्ली में एक्यूआई 464 दर्ज किया गया. वहीं, एनसीआर क्षेत्रों में गाजियाबाद की हवा आज सबसे ज्यादा खराब है.

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है. आज नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से होने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रण में करने के लिए पहल शुरू करने का निर्देश दिया है. प्रदूषण को लेकर ज्यादा चिंता इस बात की भी है, क्योंकि देश में इससे जानलेवा कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. जानिए अबतक कौन कौनसे राज्य पटाखों पर पूर्व प्रतिबंध लगा चुके हैं.

एनजीटी ने आज क्या आदेश दिया?

एनजीटी ने दिल्ली एनसीआर में आज आधी रात से 30 नवंबर तक के लिए सभी पटाखों की बिक्री और पटाखे फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले ही पटाखों पर बैन का एलान कर दिया था. अबतक दिल्ली समेत आधे राज्यों ने खुद ही पटाखों पर बैन लगा दिया है. ये राज्य हैं-

  • दिल्ली
  • हरियाणा
  • कर्नाटक
  • महाराष्ट्र
  • पश्चिम बंगाल
  • राजस्थान
  • ओडिशा

एनसीआर में कहां-कहां पटाखे बैन?

  • दिल्ली
  • गुरुग्राम
  • नोएडा
  • गाजियाबाद
  • फरीदाबाद

बता दें कि एनजीटी का पटाखों पर लगाया गया प्रतिबंध देश के हर उस शहर और कस्बे पर लागू होगा, जहां नवंबर के महीने में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ या उससे ऊपर की श्रेणी में दर्ज की गई.

NGT के फैसले में कम प्रदूषण वाले शहरों को राहत

  • कम प्रदूषण वाले शहरों में ग्रीन पटाखे जलाने की छूट
  • ग्रीन पटाखे जलाने के लिए सिर्फ 2 घंटे की इजाजत
  • दीवाली पर सिर्फ रात 8 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे जलेंगे
  • छठ पर सुबह 6 से 8 बजे तक ग्रीन पटाखों की इजाजत
  • न्यू ईयर, क्रिसमस पर रात 11.55 बजे से रात 12.30 बजे तक छूट

दिल्ली-एनसीआर में लगातार 5वें दिन वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज लगातार पांचवें दिन भी वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ की श्रेणी में बनी हुई है. दिल्ली में एक्यूआई 464 दर्ज किया गया. वहीं, एनसीआर क्षेत्रों में गाजियाबाद की हवा आज सबसे ज्यादा खराब है. यहां एक्यूआई 483 है. इसके अलावा-

  • फरीदाबाद में एक्यूआई 462
  • गुरुग्राम में एक्यूआई 475
  • गौतमबुद्ध नगर में एक्यूआई 482
  • इंदिरापुरम में एक्यूआई 476
  • मुरथल में एक्यूआई 414
  • आगरा में एक्यूआई 451
  • हापुड़ में एक्यूआई 427
  • बहादुरगढ़ में एक्यूआई 443
  • भिवानी में एक्यूआई 479
  • रोहतक में एक्यूआई 449 रहा.

अधिकारियों के मुताबिक, गाड़ियों से निकलने वाला काला धुआं, निर्माण कार्यों से उड़ने वाले पीएम कण, सड़कों पर फैली धूल, उद्योगों से होने वाले उत्सर्जन और पड़ोसी राज्यों में जलाई जा रही पराली वायु प्रदूषण के कुछ मुख्य कारक हैं. प्रदूषण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गौतमबुद्ध नगर में 15 कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं, जो प्रदूषण विभाग की अनुमति लिए बगैर ही कार्य कर रही थीं.

यह भी पढ़ें-

Bihar Elections Result: कैसे और कहां देख सकते हैं बिहार चुनाव के सबसे तेज नतीजे?

Bihar Elections Result: क्या कल ‘बर्थडे बॉय’ तेजस्वी यादव को मिलेगा जीत का तोहफा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल
‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल
5 राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेना शुरू, EC की टीम पहुंची उत्तराखंड
5 राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेना शुरू, EC की टीम पहुंची उत्तराखंड
‘AAP सरकार में कानून-व्यवस्था चिंताजनक’, मानसा हत्याकांड पर भड़के नितिन नबीन
‘AAP सरकार में कानून-व्यवस्था चिंताजनक’, मानसा हत्याकांड पर भड़के नितिन नबीन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
Embed widget