एक्सप्लोरर

Coronavirus: योगी आदित्यनाथ का एलान- उत्तर प्रदेश में 23 से 25 मार्च तक 15 जिलों में होगी तालाबंदी

आगरा, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर और सहारनपुर की पूरी तरह से तालाबंदी की जाएगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पहले चरण में राजधानी लखनऊ समेत 15 जिलों में अगले तीन दिनों के लिये 'लॉकडाउन' घोषित कर दिया है. आगरा, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर और सहारनपुर की पूरी तरह से तालाबंदी की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा ''प्रदेश की जनता ने 'जनता कर्फ्यू' में सराहनीय योगदान किया है. हमारा यह कार्यक्रम अभी जारी रहेगा. ऐसे 15 जिले जहां कोरोना वायरस को कोई भी व्यक्ति प्रभावित है, या उसे पृथक किया गया है, उन जनपदों को 23 से 25 मार्च तक पूरी तरह लॉक डाउन किया जाएगा.'' योगी ने कहा कि इन जिलों के सभी नागरिकों से अपील है कि वे कहीं बाहर न निकलें. अनावश्यक भीड़ न लगाएं और सार्वजनिक स्थानों पर न जाए, क्योंकि वे उस दौर में खड़े हैं, जहां थोड़ी सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है. इन जिलों में पूरी तरह पुलिस और प्रशासन की गश्त होगी.

योगी ने कहा ''तालाबंदी के दायरे में आने वाले जिलों में किसी भी तरह की कोई गतिविधि नहीं होगी. अगले 23 से 25 मार्च तक यह व्यवस्था लागू रहेगी. हम इसके बारे में कल फिर समीक्षा करेंगे.'' उन्होंने कहा कि इन जिलों में जनता की सहायता के लिये हम पूरे प्रदेश में राज्य पुलिस की 112 सेवा के लगभग 3000 चौपहिया और 1500 दोपहिया वाहन से सुरक्षा के साथ-साथ आवश्यक सामग्री भी पहुंचाएंगे. किसी आपात स्थिति में अगर किसी परिवार को जरूरत होगी तो 112 सेवा उसके लिये उपलब्ध रहेगी.

क्या होता है लॉकडाउन?

* लॉकडाउन एक एमरजेंसी व्यवस्था है, जो एपिडेमिक या किसी आपदा के वक्त सरकारी तौर पर लागू होती है.

* लॉकडाउन की स्थ‍िति में उस क्षेत्र के लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती है.

* जीवन के लिए आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की अनुमति होती है.

* अगर किसी को दवा या अनाज की जरूरत है तो बाहर जा सकता है.

* अस्पताल और बैंक के काम के लिए अनुमति मिल सकती है.

* छोटे बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल के काम से भी बाहर निकलने की अनुमति मिल सकती है.

* अस्पताल, दवा दुकानों जैसी आवश्यक सेवाएं जारी रहती हैं.

* सभी प्राइवेट और सरकारी कार्यालय, मॉल्स, दुकानें, फैक्ट्रियां और सार्वजनिक परिवहन बंद रहते हैं.

* दूध, सब्जी, किराना और दवाओं की दुकान खुली रह सकती है.

* मगर इन दुकानों पर बेवजह भीड़ लगाने से बचना जरूरी है.

पंजाब, राजस्थान और ओडिशा हुए लॉकडाउन

आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए पंजाब औऱ राजस्थान को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है. वहीं ओडिशा के 12 शहरों को लॉकडाउन करने की खबर है. आपको बता दें कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित लोग हैं. देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर आज 341 हो गई है. वहीं देश में आज तीन लोगों की मौत कोरोना के कारण हो गई है. देश में अब कोरोना के चलते कुल 7 मौत हो गई हैं.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: उच्च स्तरीय बैठक में सरकार का बड़ा फैसला- 31 मार्च तक लॉकडाउन किए गए 75 शहर, ट्रेन और मेट्रो सेवाएं बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
BJP-शासित राज्यों में उपचुनावों पर Gen-Z प्रोटेस्ट का पड़ेगा असर? आज आ रहा रिजल्ट
BJP-शासित राज्यों में उपचुनावों पर Gen-Z प्रोटेस्ट का पड़ेगा असर? आज आ रहा रिजल्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget