एक्सप्लोरर

Coronavirus: WHO ने कहा- धीरे-धीरे हटाएं लॉकडाउन, ढील देने में जल्दबाजी से बढ़ सकता है संक्रमण

डब्लूएचओ ने कहा है कि सभी देश धीरे-धीरे ही लॉकडाउन हटाएं. अगर ढील देने में जल्दबाजी की गई तो संक्रमण बढ़ सकता है.डब्ल्यूएचओ ने यह चेतावनी ऐसे समय में दी है जब सरकारें प्रतिबंधों में ढील देकर आर्थिक गतिविधियां चालू करने की योजना बना रही हैं.

बैंकॉक: दुनियाभर में जानलेवा कोरोना वायरस ने कहर बरपा रखा है. भारत समेत कई देशों ने इस वायरस से अपनी जनता को बचाने के लिए लॉकडाउन लागू कर रखा है. लॉकडाउन को लेकर अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का बड़ा बयान आया है. डब्लूएचओ ने कहा है कि सभी देश धीरे-धीरे ही लॉकडाउन हटाएं. अगर ढील देने में जल्दबाजी की गई तो संक्रमण बढ़ सकता है.

यह ढिलाई बरतने का समय नहीं है- डब्ल्यूएचओ

डब्ल्यूएचओ ने यह चेतावनी ऐसे समय में दी है जब सरकारें प्रतिबंधों में ढील देकर आर्थिक गतिविधियां चालू करने की योजना बना रही हैं. डब्ल्यूएचओ के लिए पश्चिमी प्रशांत के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ताकेशी कासेई ने कहा, ‘‘ यह ढिलाई बरतने का समय नहीं है, बल्कि हमें निकट भविष्य के लिए जीवन जीने के नए तरीके को लेकर स्वयं को तैयार रखने की आवश्यकता है.’’

अर्थव्यवस्था को चालू रखने के लिए संयम बरतने की जरूरत- डब्ल्यूएचओ

उन्होंने कहा कि सरकारों को वायरस को फैलने से रोकने को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है और लॉकडाउन और सामाजिक दूरी बनाए रखने के अन्य कदमों को धीरे-धीरे हटाया जाना चाहिए. इसके साथ ही लोगों को स्वस्थ रखने और अर्थव्यवस्था को चालू रखने के बीच संतुलन कायम करने की जरूरत है.

दुनियाभर में अबतक 1.70 लाख लोगों की मौत

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 24 लाख 81 हजार 26 पहुंच गई है. अबतक इस जानलेवा महामारी से 1 लाख 70 हजार 423 लोगों की मौत हुई है. वेबसाइट वल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में 7 लाख 92 हजार 759, स्पेन में 2 लाख 210, इटली में 1 लाख 81 हजार 228, फ्रांस में 1 लाख 55 हजार 383 मामले सामने आए हैं. अमेरिका में अबतक 42 हजार 514, स्पेन में 20 हजार 852, इटली में 24 हजार 114 और फ्रांस में 20 हजार 265 लोगों की मौत हुई है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: लोकसभा सचिवालय का कर्मी संक्रमित पाया गया, अस्पताल में भर्ती- सूत्र

कोरोना संकट: नर्स ने बताया- वेंटिलेटर बंद करना दर्दनाक लेकिन यह फैसला लेना पड़ता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget