एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: नर्स ने बताया- वेंटिलेटर बंद करना दर्दनाक लेकिन यह फैसला लेना पड़ता है

कोरोना महामारी का कहर पूरी दुनिया में तेजी से फैलता जा रहा है. डॉक्टर्स अपना घर-परिवार छोड़कर पूरी शिद्दत से मरीजों के इलाज में लगे हुए हैं. लेकिन फिर भी उन्हें कभी-कभी निराशा हाथ लगती है, जब मरीज का इलाज संभव नहीं हो पाता है.

दुनियाभर की मेडिकल प्रोफेनल्स की टीम कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की जान बचाने में दिन-रात जुटी हुई है. जब मरीज खुद से ऑक्सीजन नहीं ले पाते, तो उन्हें वेंटिलेटर पर रखा जाता है ताकि उनके फैफड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके और मौत के मुंह से बाहर निकाला जा सके. लेकिन हर बार ये कोशिश सफल नहीं होती है. कई बार मरीज को वेंटिलेंटर से हटाने का मुश्किल फैसला भी लेना पड़ता है.

लंदन की रॉयल फ्री अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) की चीफ नर्स जुएनिता नितला आए दिन ऐसे मुश्किल समय से गुजरती हैं, जब उन्हें मरीज के वेंटिलेटर को स्विच ऑफ करने का फैसला लेना पड़ता है. इस संबंध में जुएनिता नितला ने बीबीसी न्यूज से अपना अनुभव शेयर किया है.

42 साल की जुएनिता नितला ने बीबीसी को बताया कि वेंटिलेटर बंद करना उनकी नौकरी का हिस्सा है. उन्होंने कहा, "वेंटिलेटर का स्विच ऑफ करना बहुत दर्दनाक है. कभी-कभी मुझे ऐसा महसूस होता है कि मरीज की मौत की जिम्मेदार मैं ही हूं." नितला का दक्षिण भारत में हुआ था. वो पिछले 16 साल से इंग्लैंड के नेशनल हेल्थ सर्विस में इंटेंसिव केयर स्पेशलिस्ट नर्स के तौर पर काम कर रही हैं.

जब नितला ने पूरी की अंतिम इच्छा... जुएनिता नितला ने बीबीसी से अपना एक दर्दभरा अनुभव शेयर किया है. नितला ने बताया कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते में जब वह अपनी ड्यूटी करने पहुंची, तो हॉस्पिटल के रजिस्टर के मुताबिक उन्हें कोरोना वायरस के एक मरीज का इलाज करना बंद करना था.

नितला ने मरीज की बेटी को फोन लगाया और वेंटिलेटर बंद करने के आईसीयू के फैसले के बारे में बताया. मरीज की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी. मरीज को कोई दर्द भी महसूस नहीं हो रहा था. नितला ने बेटी से उसकी मां की इच्छा और धार्मिक विश्वासों के बारे में पूछा. बेटी ने आखिरी बार मां से बात करने की इच्छा जाहिर की.

इसके बाद नितला ने मरीज के कान के पास फोन रखा. मरीज के परिवार वालों के कहने पर नितला ने कंप्यूटर पर एक खास म्यूजिक वीडियो भी चलाया. इसके बाद नितला ने वेंटिलेटर स्विच ऑफ कर दिया. वेंटिलेटर बंद करने के पांच मिनट के भीतर मरीज की मौत हो गई.

नितला ने बताया, मरीजों को सांस लेने के लिए संघर्ष करते, उन्हें तड़पते देखना बहुत तनाव भरा होता है. मरीजों का इलाज रोकने का फैसला मेडिकल टीम काफी सोच समझकर लेती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
असम में नशे का कारोबार ध्वस्त: 945 तस्कर जेल में, अमित शाह बोले- जारी रहेगा प्रहार
असम में नशे का कारोबार ध्वस्त: 945 तस्कर जेल में, अमित शाह बोले- जारी रहेगा प्रहार
विजय की TVK का दावा, '...तो हमें मिलतीं 160 सीटें', DMK ने SIR पर बहाए घड़ियाली आंसू
विजय की TVK का दावा, '...तो हमें मिलतीं 160 सीटें', DMK ने SIR पर बहाए घड़ियाली आंसू

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget