एक्सप्लोरर

WHO चीफ ने की मुंबई के धारावी इलाके की तारीफ, टूटी कोरोना ट्रांसमिशन की चेन

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित धारावी बस्ती 2.5 वर्ग किलोमीटर में फैली है जहां की आबादी 6,50,000 है.इस बस्ती में लोग संकीर्ण रास्तों और खुले नालों-गटरों के साथ जर्जर इमारतों और झोंपड़ियों में रहते हैं.

जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने विश्व की सबसे बड़ी मलिन बस्तियों में से एक धारावी में कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के प्रयासों की सराहना की है और वैश्विक महामारी को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय एकता और वैश्विक एकजुटता के साथ सामुदायिक सहभागिता की जरूरत को रेखांकित किया.

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित धारावी बस्ती 2.5 वर्ग किलोमीटर में फैली है जहां की आबादी 6,50,000 है. इस बस्ती में लोग संकीर्ण रास्तों और खुले नालों-गटरों के साथ जर्जर इमारतों और झोंपड़ियों में रहते हैं. धारावी में पहला कोविड-19 मरीज एक अप्रैल को मिला था. इससे करीब तीन हफ्ते पहले 11 मार्च को मुंबई में पहला संक्रमित व्यक्ति मिला था.

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक तेदरोस अधानोम गेब्रेयसस ने कहा कि विश्वभर से कई उदाहरण हैं जो दिखाते हैं कि भले ही प्रकोप प्रचंड हो लेकिन इसे नियंत्रित किया जा सकता है. गेब्रेयसस ने कहा, “और इनमें से कुछ उदाहरण हैं इटली, स्पेन और दक्षिण कोरिया और धारावी में भी- जो मुंबई महानगर का बेहद घनी आबादी वाला क्षेत्र है.”

धारावी में शुक्रवार को कोविड-19 के 12 नए मामले आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,359 हो गई. समूची मुंबई में कोविड-19 के 88,000 मामले सामने आए हैं और 5,129 लोगों की मौत हुई है. मुंबई के धारावी में इस समय केवल 166 मरीज उपचाराधीन हैं और 1,952 मरीजों को अब तक अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है.

ग्रेबेयसस ने इस बात पर भी जोर दिया कि राष्ट्रीय एकता और वैश्विक एकजुटता के साथ आक्रामक कार्रवाई ही कोविड-19 वैश्विक महामारी को खत्म कर सकती है. उन्होंने वायरस को नियंत्रित करने के लिए नेतृत्व, सामुदायिक सहभागिता और सामूहिक एकजुटता के महत्व पर भी जोर दिया.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: DCGI ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 'आइटोलीजुमैब' इंजेक्शन को दी मंजूरी

कोरोना वैक्सीन बाजार में आने में अगले साल की पहली तिमाही तक का लग सकता है वक्त
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget