एक्सप्लोरर

कोरोना वैक्सीन बाजार में आने में अगले साल की पहली तिमाही तक का लग सकता है वक्त

कुछ दिनों पहले ऐसी जानकारी सामने आई थी कि भारत में 15 अगस्त तक वैक्सीन तैयार हो सकती है लेकिन बाद में आईसीएमआर ने उस पर स्पष्टीकरण जारी कर साफ कर दिया कि 15 अगस्त तक ह्यूमन ट्रायल पूरा करने को कहा गया है.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सहित दुनिया के कई देश वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन फिलहाल जानकारी मिल रही है कि अभी यह वैक्सीन आने में अगले कुछ महीनों का वक्त और लग जाएगा. जानकारी के मुताबिक यह वैक्सीन अगले साल की पहली तिमाही तक ही आ पाएगी. यह बात पार्लियामेंट की साइंस एंड टेक्नोलॉजी पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमिटी की बैठक के दौरान सामने आई है.

साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की पार्लिमेंट स्टैंडिंग कमेटी की बैठक के दौरान चर्चा इस बात पर हो रही थी कि कोरोना वायरस को लेकर किस तरीके की तैयारियां हुई हैं और आने वाले दिनों में इस तरह की और तैयारियां की जा रही हैं. इतना ही नहीं कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए देश में किस तरीके की और तैयारियों की जरूरत है. इसी दौरान जब कमेटी के सदस्यों ने जब साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्रालय से जुड़े हुए अधिकारियों से कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए गए इंतजामों और वैक्सीन को लेकर सवाल पूछा तो जानकारी दी गई कि यह वैक्सीन आने में अभी 6 से 8 महीने का वक्त और लग सकता है.

15 अगस्त तक पूरा हो सकता है ह्यूमन ट्रायल देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के तमाम देश इसको लेकर रिसर्च और ह्यूमन ट्रायल तक कर रहे हैं. लेकिन अभी तक किसी भी देश को वैक्सीन बनाने में सफलता नहीं मिली है. हालांकि कुछ दिनों पहले ऐसी जानकारी सामने आई थी कि भारत में 15 अगस्त तक वैक्सीन तैयार हो सकती है लेकिन बाद में आईसीएमआर ने उस पर स्पष्टीकरण जारी कर साफ कर दिया कि 15 अगस्त तक ह्यूमन ट्रायल पूरा करने को कहा गया है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वैक्सीन बाजार में आ जाएगी.

बैठक के दौरान इस बात पर भी चर्चा होगी कि जिस तरीके से कोरोना वायरस के लगातार म्यूटेट यानी कि स्वरूप बदलने की खबरें सामने आ रही हैं ऐसे माहौल में ये वैक्सीन और दवाएं कितनी प्रभावी होगी. सदस्यों ने मंत्रालयों के अधिकारियों से पूछा कि जिस तरह की खबरें सामने आ रही है कि कोरोना संक्रमण के मरीजों में नए-नए लक्षण देखने को मिल रहे हैं जो यह दिखाता है कि कोरोना वायरस म्यूटेट हो रहा है और ऐसे में जब तक यह वैक्सीन बाजार में आएगी तब तक कोरोना वायरस किस हद तक खुद को म्यूटेट यानी कि स्वरूप बदल चुका इस बात का आंकलन कैसे होगा. इस पर अधिकारियों ने बताया कि इस पर भी काम चल रहा है और कोरोना वायरस में लगातार हो रहे बदलाव और नए नए लक्षणों को लेकर भी रिसर्च जारी है.

ये भी पढ़ें- रिपोर्ट का दावा- बिना वैक्सीन फरवरी 2021 तक भारत में रोज आएंगे 2.87 लाख कोरोना के केस, जानें डॉक्टरों की राय Exclusive: कोरोना वैक्सीन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- कितना समय लगेगा कोई कुछ कह नहीं सकता

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget