एक्सप्लोरर

मुंबई में Partial Lockdown का दिखा मिलाजुला असर, कहीं सन्नाटा, तो कहीं दिखी भीड़

कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव महाराष्ट्र में देखने मिल रहा है. हर दिन इस वायरस से ग्रस्त मरीजों की तादाद में इजाफा हो रहा है.मुंबई महानगरपालिका ने कई इलाकों में भीड़ कम करने के लिये एक दिन छोड़कर अगले दिन दुकानों को खोलने का नियम बनाया है.

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज से Partial Lock Down यानी आंशिक बंदी पर अमल शुरू हो गया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की है कि वे बेहद जरूरी हो तब ही घरों से बाहर निकलें. उनकी इस अपील और Partial Lock Down का कितना असर हुआ है, जब हमने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि इसका मिलाजुला असर हो रहा है.

कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव महाराष्ट्र में देखने मिल रहा है. हर दिन इस वायरस से ग्रस्त मरीजों की तादाद में इजाफा हो रहा है. ये महामारी अगले स्तर यानी तीसरे स्तर तक न फैले इसके लिये कई सारी हिदायतें महाराष्ट्र सरकार और मुंबई महानगरपालिका की तरफ से दी जा रही हैं. भीड़ कम करने के लिये सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में सिर्फ 50 फीसदी कर्मचारियों की हाजिरी को ही मंजूरी दी गई है. बेस्ट की बसों में खड़े होकर सफर करने पर बंदिश लगा दी गई है.

मुंबई के बाहर आने-जानेवाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. मुंबई महानगरपालिका ने कई इलाकों में भीड़ कम करने के लिये एक दिन छोड़कर अगले दिन दुकानों को खोलने का नियम बनाया है. कई लोग इन बंदिशों का पालन कर रहे हैं, तो कई लापरवाही करते हुए भी पाये गये.

मुंबई के शिवाजी पार्क में सन्नाटा था. यहां दिनभर किक्रेट और फुटबॉल खेलते हुए युवा देखे जाते थे. मैदान का एक बड़ा हिस्सा आज खाली था. कोरोना वायरस के खतरे से बेपरवाह कुछ युवक एक कोने में जरूर फुटबॉल खेलते दिखे.

शिवाजी पार्क से कुछ आगे बढ़ने पर दादर मार्केट में रोज के मुकाबले भीड़ काफी कम थी. कई दुकानें बंद थीं. खुली हुई दुकानों पर पुलिस के साथ घूम घूमकर Partial Lock Down के तहत मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी उन्हें बंद करने को कह रहे थे और दुकानदारों को बता बता रहे थे कि उन्हें दुकान अब एक दिन छोडकर खोलनी है. ज्यादातर दुकानदारों ने उनकी बात मानकर अपनी दुकानें बंद कर लीं, लेकिन कई दुकानदार अधिकारियों से बहस करने लगे और हंगामा खड़ा कर दिया.

दक्षिण मुंबई की मरीन ड्राईव की गिरगांव चौपाटी पर सन्नाटा पसरा हुआ था. आमतौर पर ये समुद्र तट पर्यटकों से गुलजार रहता है, लेकिन आज यहां कोई इंसान नजर नहीं आया.

मुंबई की पहचान गेटवे ऑफ इंडिया पर नजारा अलग था. यहां भी गिरगांव चौपाटी की तरह सन्नाटा होना चाहिये था, लेकिन यहां घूमने फिरने वालों की भीड़ दिखी. सैंकड़ों की तादाद में लोग यहां अपने परिवार के साथ मटरगश्ती करते नजर आये. कोई सेल्फी निकाल रहा था तो कोई समंदर किनारे बतिया रहा था. कई लोग अपने साथ छोटे छोटे बच्चों को भी लाये थे. ये लोग वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों की घर जाने की फरियाद अनसुना करते नजर आये.

ये भी पढ़ें:

कोरोना का असर: लखनऊ हवाई अड्डे पर होम क्वारंटीन किए गए लोगों के हाथों पर लग रहा है ठप्पा 

महाराष्ट्र में कोरोना के 49 मामले, 1965 और 71 की जंग याद करते हुए CM उद्धव बोले- यह भी वॉर अगेंस्ट वायरस है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget