एक्सप्लोरर

Corona Cases: कोरोना के नए मामलों में 4 महीने में सबसे बड़ी उछाल, 24 घंटे में 17 हजार से ज्यादा नए केस

Coronavirus Update: देश में कोरोना के केस का बढ़ना लगातार जारी है. कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 88,284 हो गई है.

Covid-19 in India Update: कोरोना महामारी से दुनिया के कई देशों में अभी तक जंग जारी है. भारत में भी कोरोना के मामलों में काफी तेजी आई है. पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 (Covid-19) के 17,336 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना के एक्टिव मामलों (Corona Active Cases) की संख्या बढ़कर 88,284 हो गई है. ये 4 महीनों में कोरोना मामलों में सबसे बड़ी उछाल है.

गुरुवार की तुलना में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में 4,294 मामलों की बढ़ोत्तरी हुई है. कोरोना मामले बढ़ने के बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 88,284 हो गई. वहीं 24 घंटों में कोरोना से 13 और लोगों की मौत भी हुई है. 

4 महीनों में कोरोना मामलों में सबसे बड़ी उछाल

भारत ने पिछले 24 घंटों में 17,336 नए कोविड मामले दर्ज किए, जो गुरुवार की तुलना में 30 फीसदी अधिक है. ये पिछले चार महीने में कोरोना के मामलों में सबसे बड़ी उछाल है. पिछले 24 घंटों में 13 और लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 954 हो गई है. 24 घंटों में देशभर में कुल 13, 029  मरीज ठीक हुए हैं. अब तक कुल 85.98 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं. इस बीच, पिछले 24 घंटों में 4,01,649 टेस्ट किए गए हैं.

Corona Cases: कोरोना के नए मामलों में 4 महीने में सबसे बड़ी उछाल, 24 घंटे में 17 हजार से ज्यादा नए केस

दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़े

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. दिल्ली में बीते गुरुवार को कोरोना के 1934 नए मामले सामने आए हैं. प्रदेश में संक्रमण दर 8.10 फीसदी रही. महाराष्ट्र कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है. बीते 24 घंटे में यहां कोरोना के 5 हजार 218 नए मामले सामने आए हैं. जून के महीने में मुंबई में 23 लोगों की मौत हुई है. वहीं केरल में 3 हजार 890 नए मरीज सामने आए और 7 मरीजों की जान गई है.

रोजाना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.32 फीसदी

देश में रोजाना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 4.32 फीसदी पर पहुंच गई है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 3.07 फीसदी हो गई है. उधर, स्वास्थ्य अधिकारियों ने तीन महीने के अंतराल के बाद फिर से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) को कोविड​​-19 पॉजिटिव नमूने भेजना शुरू कर दिया है. देशभर में वैक्सीनेशन (Vaccination) अभियान भी तेजी से जारी है. बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान में भी तेजी आई है.

ये भी पढ़ें:

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना पर बवाल के बीच वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

COVID 19 Cases: दिल्ली में कोरोना ने डराया, 1900 से ज्यादा आए नए केस, पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget