एक्सप्लोरर

जानिए- क्या हैं कोरोना वायरस के लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव?

बुखार, जुकाम आदि जैसे रोगों से भी संक्रमित व्यक्ति से 1 मीटर की दूरी अवश्य बना कर रखें.कोरोना वायरस की वज़ह से अब तक तीन हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

नई दिल्ली: दुनिया के 81 देश इस वक्त कोरोना वायरस की चपेट में हैं. पूरी दुनिया में 90 हजार से ज्यादा लोग इस वक्त कोरोना से जूझ रहे हैं. भारत में भी संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है. इसमें इटली से आए 16 लोगों का ग्रुप भी शामिल है. अमेरिका के कैलिफोर्निया में कोरोना वायरस की वजह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. वहीं चीन में कोरोना से मरने वालों का आकड़ा बढ़ गया है. अब तक 3012 लोगों की मौत हो गई है. दुनियाभर में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3285 हो गया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कल देश में कोरोना वायरस की स्थिति और इसको लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी. हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि सावधानी ही कोरोना से बचने का एक तरीका है. आपको बताते हैं कि इस खतरनाक वायरस के क्या लक्षण हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है.

यह हैं कोरोना वायरस के लक्षण

* कोरोना वायरस के लक्षण शुरूआत में सामान्य फ्लू की तरह ही होते हैं. * इसमें अचानक बुखार, नाक बहना, सांस लेने में तकलीफ और गले में खरास जैसी परेशानियां होने लगती हैं. * इस वायरस में आपको लगातार खांसी आती रहती है. * इसके अलावा संक्रमण गंभीर स्तर पर होने पर निमोनिया और गुर्दे से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं.

ऐसे करें कोरोना से मुकाबला

कोरोना वायरस से निपटने के लिए फिलहाल दुनिया में कोई भी टीका या दवा मौजूद नहीं हैं. लेकिन WHO और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी इन बातों पर ध्यान देंगे तो बचाव किया जा सकता है.

* लगातार साबुन और साफ पानी से हाथ धोएं. * बुखार, जुकाम आदि जैसे रोगों से भी संक्रमित व्यक्ति से 1 मीटर की दूरी अवश्य बना कर रखें. * आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें. WHO के अनुसार इन तीनों जगह से संक्रमण आसानी से फैल सकता है. * सामान्य बुखार, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ होने पर लापरवाही न बरतें. तुरंत ही अपनी नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करें. * अगर आप सामान्य तौर पर भी संक्रमित हैं तो भी यात्रा करने से बचें.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वज़ह से अब तक तीन हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, तीन मार्च या उससे पहले इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया, जापान के उन नागरिकों को जारी किए गए नियमित वीजा/ ई-वीजा निलंबित किए गए जिन्होंने भारत में प्रवेश नहीं किया है.

यह भी पढ़ें-

सावधानी बरतना है जरूरी, कोरोना वायरस को लेकर भारतीय जान लें सभी सवालों के जवाब

Coronavirus: हरियाणा में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस सामने आया, पूरे देश में अब तक 29 मामलों की पुष्टि

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
CJP Protest Live: इंडिया गेट जा रहे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गेट जा रहे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से करेंगे मुलाकात
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Explained: चीन क्यों धड़ाधड़ खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए
Explained: चीन क्यों धड़ाधड़ खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget