एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश में 55.49 फीसदी हुआ रिकवरी रेट, अब कुल एक लाख 70 हजार एक्टिव केस

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 4 लाख के पार चला गया है. पिछले 24 घंटे में 13925 मरीज ठीक हुए है. भारत में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की दर यानी रिकवरी रेट 55.49 फीसदी है.

नई दिल्लीः भारत में कोरोना का कहर जारी है और लगातार बढ़ रहा है. रविवार को देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 4 लाख पार पहुंच गया. वहीं एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए है. पिछले 24 घंटे में सबसे ज़्यादा 15,413 नए मामले रिपोर्ट हुए है. भारत में अब तक कुल 4,10,461 कोरोना के केस है. जिनमें से 2,27,756 मरीज ठीक हो चुके है जबकि 13,254 मरीजों की मौत हुई है.

जहां एक ओर तेज़ी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे है वहीं देश में रिकवरी रेट यानी संक्रमण से ठीक होनेवाले मरीजों की संख्या भी तेज़ी से बढ़ रही है. भारत में इस समय संक्रमण से 2,27,755 मरीज ठीक हुए है. पिछले 24 घंटे में 13,925 मरीज ठीक हुए है. भारत में कोरोना संक्रमण से ठीक होनेवालों की दर यानी रिकवरी रेट 55.49 फीसदी है. लगातार पिछले कई दिनों से इसमें सुधार देखा जा रहा है.

भारत में इस समय कुल 1,69,451 एक्टिव मरीज है, जिनका इलाज चल रहा है. वहीं भारत में संक्रमण से ठीक होनेवालों की संख्या एक्टिव पेशंट से ज्यादा है. ये संख्या 58,305 ज्यादा है.

वहीं नए मामले, ठीक होनेवाले मरीजों के साथ साथ टेस्टिंग लैब की संख्या भी काफी बढ़ गई है. इस समय भारत में कुल 981 लैब्स है जहां कोरोना का टेस्ट हो रहा है जिसमें से 722 सरकारी लैब है जबकि 259 प्राइवेट लैब्स है. इन सब कोरोना के टेस्टिंग के आरटी पीसीआर, TrueNat और CBNAAT टेस्ट हो रहे है.

- आरटी पीसीआर का टेस्ट 547 लैब में होता है जिसमें 354 सरकारी और 193 प्राइवेट लैब है. - इसी तरह TrueNat टेस्टिंग भी 358 लैब्स में होती है जिसमें 341 सरकारी और 17 निजी लैब्स में होती है. - वहीं CBNAAT टेस्ट सुविधा कुल 76 लैब में है, जिसमें 27 सरकारी लैब और 49 प्राइवेट लैब है.

भारत में अब तक कुल 68,07,226 सैंपल टेस्ट किए जा चुके है. वहीं पिछले 24 घंटे में 1,90,730 सैंपल टेस्ट किए गए है. फिलहाल भारत में एक ओर कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे है उसके साथ हो संक्रमण से ठीक होनेवालों की संख्या, लैब की संख्या और एक दिन में टेस्टिंग की संख्या भी काफी बढ़ गई है.

जानिए दिल्ली में होम आइसोलेशन को लेकर क्या कहता है सरकार का आदेश? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
Live: CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले NDMC का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क
Live: CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले NDMC का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget