एक्सप्लोरर

Coronavirus: भारत में एक करोड़ दस लाख के पास पहुंची संक्रमितों की संख्या, 24 घंटो में सामने आए करीब 14 हजार नए मामले

कोरोना से मृत्यु में 78.22% सिर्फ पांच राज्यों में है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 44 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. इसके बाद केरल में 15, पंजाब में 8, तमिलनाडु में 7 और कर्नाटक में 5 लोगो की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है.

नई दिल्लीः भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,09,77,387 हो गई है. पिछले 24 घंटो में 13,993 नए मामले सामने आए है. वहीं 10,307 मरीज संक्रमण से ठीक हुए है जबकि 101 मरीजो की मौत हो गई है. भारत मे अब कुल एक्टिव केस 1,43,127 है, ये कुल सामने आए मामलों का 1.30% है. अब तक इस संक्रमण से 1,56,212 मौत हो गई है. वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 1,06,78,048 ठीक हुए है जो की कुल मामलों का 97.27% है. यानी देश में इस संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 97.27% है.

भारत में कुल एक्टिव केस 1,43,127 है. वहीं कुछ राज्यओं में नए मामलों में बढ़त देखने को मिल रही है. ये राज्य है केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जहां नए मामलों में वृद्धि हुई है. केरल में रोजाना नए मामलों की संख्या बढ़ रही है.

महाराष्ट्र में सामने आए 6 हजार से ज्यादा मामले

पिछले एक हफ्ते में, महाराष्ट्र ने देश में नए मामलों की संख्या के हिसाब से दैनिक नए मामलों की संख्या में वृद्धि की है. पिछले 24 घंटों में, राज्य में 6,112 दैनिक नए मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र की तरह, पंजाब में भी पिछले 24 दिनों में 383 दैनिक नए मामलों के साथ पिछले 7 दिनों में रिपोर्ट किए गए दैनिक नए मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि दिखाई है. इसी तरह 13 फरवरी 2021 के बाद से, मध्य प्रदेश भी रोज नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटों में, राज्य में 297 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं.

24 घंटे में हुई 101 कोरोना संक्रमितों की मौत

नए मामलों का 86.69% छह राज्यों में हैं. ये राज्य है महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब और मध्य प्रदेश. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा नए मामलें रिपोर्ट हुए है. पिछले 24 घंटों में 6,112 नए मामले महाराष्ट्र में सामने आए है. इसके बाद केरल में 4,505 जबकि तमिलनाडु में 448 नए मामले सामने आए. केवल दो राज्य - महाराष्ट्र और केरल कुल सक्रिय मामलों का 75.87% हैं.

पिछले 24 घंटो में देश में 101 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है. कोरोना से मृत्यु में 78.22% सिर्फ पांच राज्यों में है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 44 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. इसके बाद केरल में 15, पंजाब में 8, तमिलनाडु में 7 और कर्नाटक में 5 लोगो की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है.

18 राज्यों और संघ शाषित क्षेत्रों में नहीं हुई मौत

वहीं अठारह राज्यों और संघ शाषित क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में किसी भी कोरोना से मृत्यु की सूचना नहीं है. ये राज्य हैं तेलंगाना, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, लद्दाख, मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप, दादरा नागर हवेली.

भारत मे पाजिटिविटी रेट 5.22% है . वहीं अब तक 21 करोड़ से ज्यादा सैंपल टेस्ट किये जा चुके है. अब तक कुल 21,02,61,480 सैंपल टेस्ट किये जा चुके है.

इसे भी पढ़ेंः दिल्लीः लाल किले पर हिंसा मामले में 200 लोगों की तस्वीरें जारी कीं, पुलिस ने पहचान की प्रक्रिया शुरू की

OROP संशोधन को लेकर राहुल गांधी ने रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने पूछे सवाल, जुएल उरांव के साथ हुई बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस को झटका, BJP में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई, जानें किस सीट से मिलेगा मौका?
कांग्रेस को झटका, BJP में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई, जानें किस सीट से मिलेगा मौका?
I-PAC रेड में ममता बनर्जी की दखलअंदाजी पर बंगाल के वकील और ED में हो गई तगड़ी बहस, SG मेहता बोले- तो आप खुद कैसे...
I-PAC रेड में ममता बनर्जी की दखलअंदाजी पर बंगाल के वकील और ED में हो गई तगड़ी बहस, SG मेहता बोले- तो आप खुद कैसे...
राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा
राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा
Assam Election 2026: असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 6 उम्मीदवारों के नाम, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: ईरान का दावा- इजरायल में 60 से ज्यादा मौतें और 200 घायल, अराघची बोले- पूरी दुनिया पर पड़ेगा जंग का असर
LIVE: ईरान का दावा- इजरायल में 60 से ज्यादा मौतें और 200 घायल, अराघची बोले- पूरी दुनिया पर पड़ेगा जंग का असर
साध्वी निरंजन ज्योति को केंद्र सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगी ये पद
साध्वी निरंजन ज्योति को केंद्र सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगी ये पद
Iran Nuclear Plant: ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा, जानिए कौन-कौन पहुंचा
कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा, जानिए कौन-कौन पहुंचा
Ustaad Bhagat Singh First Review Out: आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू, पवन कल्याण की फिल्म बताई जा रही 'सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर'
आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू, जानें- कैसी है पवन कल्याण की फिल्म
राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा
राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा
औरतों के दुश्मन हैं मोदी जी! सिलेंडर क्राइसेस से परेशान हुईं महिलाएं, अजब-गजब मीम्स वायरल
औरतों के दुश्मन हैं मोदी जी! सिलेंडर क्राइसेस से परेशान हुईं महिलाएं, अजब-गजब मीम्स वायरल
How To Identify Sweet Anjeer: अंजीर खरीदते वक्त क्या है उन्हें पहचानने का तरीका, जिससे भूलकर भी न हो गलती?
How To Identify Sweet Anjeer: अंजीर खरीदते वक्त क्या है उन्हें पहचानने का तरीका, जिससे भूलकर भी न हो गलती?
Embed widget