एक्सप्लोरर

कोरोना संक्रमण: मुंबई में नर्सों के साथ हो रही बदलसलूकी, मामला पुलिस तक पहुंचा

मुंबई के अस्पतालों में नर्सों के साथ बदसलूकी की जा रही है.नर्सों ने पुलिस से शिकायत की कि परिचय पत्र दिखाने के बाद भी उनकी आवाजाही में दिक्कत आ रही है.

मुंबई: मुंबई अब देश की कोरोना कैपिटल बन गई है. अब कोरोना वायरस ने मुंबई के अस्पतालों को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. चार अस्पताल अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से दो को बीएमसी ने सील कर दिया है. आज सील किये गये भाटिया अस्पताल में काम करने वाली नर्सों का कहना है कि अस्पताल सील किये जाने के बाद वे जिस इमारत में रहतीं हैं, उसके निवासी उनके साथ बदसलूकी कर रहे हैं.

मुंबई के ग्रांट रोड की इमारत में रहने वाली भाटिया अस्पताल की 15 नर्सें देवी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करने पहुंची. थाने के बाहर एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि इमारत में रहने वाले लोग अस्पताल को सील किये जाने के बाद से उन्हें तंग कर रहे हैं. परिचय पत्र दिखाने के बाद भी उनकी आवाजाही में अड़चन आ रही है. उन्हें लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करने दिया जा रहा और घर का कूड़ा इमारत से किलोमीटर भर के फासले पर ग्रांट रोड स्टेशन के पास फेंक कर आने कहा जा रहा है.

यहां तक कि उनके देर से आने पर भी आपत्ती जताई जा रही है. नर्सों का कहना है कि वे इस बात से आश्चर्यचकित हैं कि मुंबई जैसे आधुनिक शहर में उस इमारत के लोग इतनी छोटी सोच रखते हैं. देर से घर पहुंचने का कारण अक्सर उनके काम की शिफ्ट का समय होता है. नर्सों का कहना है कि संक्रमित मरीज पाये जाने के बाद जो नर्सें अस्पताल में थीं उन्हें क्वॉरंटाइन कर दिया गया है, लेकिन इमारत के लोग बाकी नर्सों को भी शक की नजर से देख रहे हैं.

नर्सों के पीछे-पीछे उस इमारत के कुछ लोग भी पुलिस थाने पहुंच गये. एबीपी न्यूज़ ने उनसे भी बातचीत की. उनका कहना है था कि नर्सों के लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं. वे हाऊसिंग सोसयटी के नियमों का पालन नहीं कर रहीं थीं. जब भाटिया अस्पताल को सील किया गया तब एहतियातन सोसायटी ने नियम और सख्त कर दिये गए. पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया है. दोनों पक्षों को समझदारी अपनाने की सलाह देकर वापस भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें

दिल्ली के हॉटस्पॉट: जानिए- कौन कौन से इलाके पूरी तरह से सील, पढ़ें- राजधानी में कोरोना का पूरा अपडेट Coronavirus: अमेरिका में एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों की मौत, बीते 5 दिनों में 8713 लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget