एक्सप्लोरर

मनीष सिसोदिया ने कहा- उपराज्यपाल के साथ मुद्दे सुलझा लिए गए, होम आइसोलेशन की व्यवस्था जारी रहेगी

मनीष सिसोदिया ने कहा कि घर में अलग रहने को लेकर एलजी की जो भी आशंकाएं थीं वे एसडीएमए की बैठक में सुलझा ली गई हैं. सिसोदिया ने कहा कि अब ‘होम आइसोलेशन’ की व्यवस्था जारी रहेगी.

 नई दिल्लीः दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 से संक्रमित ऐसे रोगी जिन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरुरत नहीं है और जिनके पास घर पर अलग रहने संबंधी सुविधाएं नहीं हैं, उन्हें संस्थागत आइसोलेशन केंद्र में जाने की जरुरत होगी. बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि घर में अलग रहने को लेकर उपराज्यपाल की आशंका संबंधी मुद्दे को सुलझा लिया गया है और घर में अलग रहने की व्यवस्था जारी रहेगी.

उपराज्यपाल ने कोविड-19 के सभी मरीजों के लिए पांच दिन संस्थागत आइसोलेशन में रहने संबंधी आदेश दिया था जिसका अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने विरोध किया था. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की शनिवार को हुई एक बैठक में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने इस आदेश के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था.

बैठक के बाद उपराज्यपाल ने ट्विटर पर कहा, ‘‘संस्थागत आइसोलेशन के संबंध में, केवल कोविड-19 से संक्रमित ऐसे रोगी जिन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है और जिनके पास घर पर अलग रहने संबंधी सुविधाएं नहीं हैं, उन्हें संस्थागत आइसोलेशन केंद्र में जाने की जरुरत होगी.’’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए रियायती दर तय करने के लिए उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को डीडीएमए ने मंजूरी दे दी है.

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘घर में अलग रहने को लेकर एलजी की जो भी आशंकाएं थीं वे एसडीएमए की बैठक में सुलझा ली गई और अब ‘होम आइसोलेशन (घर में पृथक-वास)’ की व्यवस्था जारी रहेगी. हम इसके लिए एलजी का आभार व्यक्त करते हैं. हमारे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हम दिल्ली वालों को कोई तकलीफ़ नहीं होने देंगे.’’

उपमुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘केंद्र की समिति ने निजी अस्पतालों में 60 प्रतिशत कोविड बिस्तरों को कम दर पर उपलब्ध कराने की सलाह दी थी. उससे बहुत कम बिस्तर कम दाम पर उपलब्ध हो रहे थे. अब 100 प्रतिशत बिस्तर कम दाम पर उपलब्ध रहेंगे.’’

इससे पूर्व पांच दिन के संस्थागत आइसोलेशन में रहने संबंधी उपराज्यपाल के आदेश का विरोध करते हुए सिसोदिया ने कहा था, ‘‘हर दिन 3,000 से अधिक मरीज कोविड-19 उपचार के लिए आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 30 जून तक एक लाख मरीजों के होने की आशंका है, 15 जुलाई तक 1.25 लाख मरीज और 31 जुलाई तक लगभग 5.25 लाख मरीज हो सकते हैं. यह स्थिति तब है जब घर पर पृथक रखने की व्यवस्था जारी रहती है.’’

कल डिजिटल मंचों पर मनाया जाएगा ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’, सुबह साढ़े छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे पीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget