एक्सप्लोरर

कर्नाटकः लॉकडाउन के बीच कुमारस्वामी के बेटे की शादी आज, केवल परिवार के लोग होंगे शरीक

लॉकडाउन को देखते हुए यह शादी पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में सादगी के साथ होगी. दोनों की शादी जनपडा लोक के पास होनी थी.

बंगलुरुः कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल की आज शादी हो रही है. कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के दौरान जारी इस वीवीआईपी शादी पर कर्नाटक सरकार नजर रख रही है. राज्य सरकार का कहना है कि पूरी शादी की वीडियोग्राफी कराई जाएगी. निखिल की शादी रेवती से हो रही है. रेवती कांग्रेस के पूर्व आवासीय मंत्री एम कृष्णप्पा की भतीजी हैं. बंगलूरू स्थित कुमारस्वामी के आवास पर गुरुवार से ही शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं.

लॉकडाउन को देखते हुए यह शादी पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में सादगी के साथ होगी. दोनों की शादी जनपडा लोक के पास होनी थी. शादी समारोह की तैयारियां जोरों से चल रही थीं. हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से इसे टालना पड़ा.

मीडिया से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा, ''मेरे बेटे की शादी 17 तारीख को फिक्स थी. यह शादी रामनगर में संपन्न होनी थी. शादी भव्य तरीके से होनी थी. लेकिन सरकार के गाइडलान का ध्यान रखते हुए मैंने ऐसा नहीं किया. इस शादी समारोह में केवल परिवार के लोग ही शामिल हुए हैं.''

उन्होंने कहा, ''मैं सभी शुभचिंतकों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं. मैं सभी को बुलाना चाहता था लेकिन मौजूदा वक्त को देखते हुए मैं ऐसा नहीं कर रहा हूं. इसके लिए मुझे माफ कर दें.''

निखिल की शादी में पार्टी के लाखों कार्यकर्ता और शुभचिंतक शामिल होने वाले थे लेकिन लॉकडाउन के कारण संभव नहीं हो सका. यह समारोह रामनगर के पास 95 एकड़ भूमि पर करने की योजना थी. उसके बाद बंगलूरू में रिसेप्शन आयोजित होना था.

दोनों की सगाई 10 फरवरी को हुई थी. लॉकडाउन की वजह से शादी को टाला नहीं गया. कुमारस्वामी ने कहा कि परमिशन लेकर शादी एक फार्म हाउस में किया जा रहा है.

निखिल ने कुछ कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया है. वह पार्टी की ओर से गढ़ मांड्या लोकसभा चुनाव से साल 2019 में चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में वह बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार से हार गए थे.

RBI का एलानः रिवर्स रेपो रेट में कटौती, 4 फीसदी से घटाकर 3.75% किया, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget