एक्सप्लोरर

भारत में कोरोना संक्रमण से 14894 लोगों की गई जान, इन 6 राज्यों में 86.55 फीसदी मौत

देश में कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा मौतें छह राज्यों में हुई हैं. ये छह राज्य महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल हैं.

नई दिल्लीः भारत में कोरोना के मामले में लगातार बढ़ते जा रहे है. गुरुवार को एक दिन में 16,922 नए केस सामने आए हैं. जिसके बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4,73,105 हो गई हैं. वहीं संक्रमण से एक दिन में 418 मरीजों की मौत हो हुई है. भारत में अब तक संक्रमण से 14,894 मरीजों की मौत हो चुकी है. कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मौत 6 राज्यों में हुई है. भारत में हुई कुल मौत का करीब 86 फीसदी मौत इन्हीं 6 राज्यों में हुई है.

जिन 6 राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें हुई है वे हैं- महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल. इन 6 राज्यों में कुल 12,892 मरीजों की कोरोना संक्रमण कि वजह से मौत हुई हैं. ये देश में हुई कुल संक्रमण से मौत का 86.55 फीसदी है.

सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 6,739 मरीजों की मौत हुई है. भारत में हुई संक्रमण से मौत में से अकेले 45.24 फीसदी यहां हुई है. महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मौत है राजधानी दिल्ली में हुई है. दिल्ली में अब तक 2365 मरीजों की कोरोना संक्रमण से जान जा चुकी है. ये देश में हुई कुल मौतों का 15.87 फीसदी है.

वहीं गुजरात तीसरे नंबर पर है जहां अब तक 1735 मरीजों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है. ये भारत में हुई कुल मौतों का 11.64 फीसदी है. इसी तरह तमिलनाडु में 866 मरीजों की मौत हुई है और ये देश में हुई कुल संक्रमण से मौत का 5.81 फीसदी है.

उत्तर प्रदेश में 596 मरीजों की मौत हुई है और इस देश में हुई मौतों का कुल चार फीसदी है. वहीं पश्चिम बंगाल में 591 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है और यह देश में हुई कुल मौतों का 3.97 फीसदी है.

सबसे ज्यादा मौत जिन तीन राज्यों में हुई है उसमें से दो यानी महाराष्ट्र और गुजरात में 26 तारीख को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के नेतृत्व में टीम जाएगी. इन राज्यों में कोरोना से निपटने के क्या इंतजाम है और क्या तैयारी है इसका जायज़ यह टीम लेगी. साथ ही केंद्र से क्या मदद चाहिए इस बारे में चर्चा करेगी.

भारत में कोरोना के कुल मरीज 4,73,105 हैं जिसमें एक्टिव मरीज यानी जिनका इलाज चल रहा उनकी संख्या 1,86,514 है. वहीं अब तक संक्रमण से 2,71,696 ठीक हो चुके है. देश  में रिकवरी रेट 57.42 फीसदी हैं. फिलहाल देश में मृत्यु दर 3.14 फीसदी है.

यह भी पढ़ें:

सचिन पायलट बोले- राहुल गांधी को फिर से संभालनी चाहिए कांग्रेस की कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले NDMC का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क
Live: CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले NDMC का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget