एक्सप्लोरर

Coronavirus: बढ़ने के बजाय वैक्सीनेशन में आयी भारी कमी, जानें क्या है वजह

भारत मे एक ओर कोरोना तेजी से फैल रहा है तो वहीं देश में टीकाकरण की रफ्तार में कमी आते दिख रही है. पिछले कुछ दिनों के आंकड़ो को देखें तो कमी साफ दिख रही है.

भारत मे जहां कोरोना तेजी से फैल रहा है. इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण जो काफी तेजी से चल रहा था वो धीमा पड़ता दिख रहा है. पिछले कुछ दिनों के आंकड़ो को देखें तो कमी साफ दिखती है. भारत मे अब तक एक दिन में 43 लाख से ज्यादा से लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है जिसमे पहली और दूसरी डोज शामिल है. हालांकि अब इसमे काफी कमी देखी गई है. केंद्रिय स्वास्थ्य मंत्रालय हर दिन कोरोना के टीकाकरण का आंकड़ा जारी करता है. 

इन आंकड़ो को देखें तो कोरोना टीकाकरण में पिछले कुछ दिनों में आई कमी साफ देखी जा सकती है.

5 मई को भारत में 19,55,733 वैक्सीन डोज दी गई जिसमें पहली और दूसरी डोज शामिल है.

4 मई को 14,84,989 वैक्सीन डोज दी गई जिसमें पहली और दूसरी डोज शामिल है.

3 मई को 17,08,390 वैक्सीन खुराक दिए गए.

1 मई को 18,26,219 वैक्सीन खुराक दी गई.

टीकाकरण अभियान के 105 वें दिन यानी 30 अप्रैल को 27,44,485 वैक्सीन डोज दी गई जिसमे दोनों डोज शामिल है.

29 अप्रैल को 22,24,548 वैक्सीन डोज दी गई.

28 अप्रैल को 21,93,281 वैक्सीन डोज दी गई.

27 अप्रैल को 25,56,182 वैक्सीन डोज दी गई.

22 अप्रैल को 31,47,782 वैक्सीन डोज दी गई.

वहीं 14 अप्रैल को टीकाकरण अभियान के 89वे दिन 33,13,848 वैक्सीन डोज दी गई.

इन आंकड़ो से साफ है की 27 अप्रैल तक औसत 25 लाख डोज़ दी जा रही थी. लेकिन इसके बाद इसमे कमी देखने को मिल रही है. हालात ये है 1 मई के बाद से टीकाकरण के आंकड़े 20 लाख से कम है जबकि 1 मई से 18 साल से 44 साल वालों के लिए भी टीकाकरण शुरू किया गया है. इसमें बढ़ोतरी होने की उम्मीद थी लेकिन इसके उलट कमी दर्ज की गई है.

इसके तीन कारण हो सकते है

- पहला वैक्सीन की कमी. कुछ राज्यों में जैसे महाराष्ट्र में कुछ कुछ दिनों तक कुछ जगहों पर ये कहते हुए टीकाकरण बंद था कि टिके नही है. हालांकि केंद्र सरकार ने साफ किया कि सभी राज्यों के टीकाकरण के लिए वैक्सीन दिए गए थे और भी बचे हुए है. वहीं राज्य सरकार अब वैक्सीन कंपनी से खरीद सकते है 18 से 44 साल वाले आयु वर्ग के लिए जबकि बाकी आयु वर्ग के लिए केंद्र देता रहेगा.

- दूसरा कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से बाहर निकलने में कमी या डर.

- और तीसरा कई राज्यों में लॉकडाउन है लेकिन टीकाकरण के लिए छूट होने के बावजूद लोगों का नहीं जाना.

भारत मे अब तक 16,24,30,828 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है. जिसमें  94,79,901 हैल्थकेयर और 1,36,49,661 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली डोज दी जा चुकी है. वहीं 63,52,975 हैल्थकेयर और 74,12,888 फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरी डोज दी जा चुकी है. इसके अलावा 60 साल से ज्यादा उम्र के 5,31,09,064 लोगों को पहली और 1,28,99,245 दूसरी डोज दी जा चुकी है. 45 से 60 साल की उम्र के 5,37,95,272 लोगों को पहली और 48,29,091 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है. वहीं 18 से 44 साल के उम्र के 9,02,731 लोगों को कोरोना के टीके की पहली डोज दी जा चुकी है.

देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी  को शुरू किया गया था और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था. कोरोना टीकाकरण के अगले चरण की शुरुआत 1 मार्च से शुरू हुआ था जिसमे 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के साथ 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग जिन्हें गंभीर बीमारी है उनका टीकाकरण शुरू हुआ था. वहीं 1 अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र के हर व्यक्ति को टीकाकरण शुरू किया गया था. और 1 मई से 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ था.

यह भी पढ़ें.

12 राज्यों में एक लाख से ज्यादा कोरोना एक्टिव केस, जानिए 5 राज्यों की ताजा स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget