एक्सप्लोरर

देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 50 हज़ार से ज्यादा मामले, मौत का आंकड़ा 1 लाख 24 हज़ार के पार

देश में 77 लाख 11 हज़ार 809 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हुए हैं और इस बीमारी से जीते हैं. बीते 24 घंटे के दौरान ही 55 हज़ार 331 मरीज़ों ने कोरोना को हराया है.

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 50 हज़ार 209 मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 704 मरीज़ों ने अपनी जान गंवा दी. इन नए मामलों के साथ ही देश में अब कोरोना के कुल मामले 83 लाख 64 हज़ार 86 तक जा पहुंचे हैं. इस वायरस की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 24 हज़ार 315 हो गई है.

अब तक देश में 77 लाख 11 हज़ार 809 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हुए हैं और इस बीमारी से जीते हैं. बीते 24 घंटे के दौरान ही 55 हज़ार 331 मरीज़ों ने कोरोना को हराया है और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर गए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में बीते रोज़ 24 घंटों के दौरान 12 लाख 9 हज़ार 225 कोरोना टेस्ट किए गए. इसके साथ ही अब देश में हुए टेस्टों का आंकड़ा 11 करोड़, 42 लाख 8 हज़ार 384 हो गया है. कुल संक्रमितों में से 92 फीसदी मरीज़ अब तक कोरोना से रिकवर कर गए हैं.

दिल्ली में आए रिकॉर्ड मामले बीते रोज़ दिल्ली में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 6842 मामले दर्ज किए गए. ये किसी एक दिन में राजधानी में आए नए मामलों में सबसे ज्यादा है. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 4 लाख 9 हज़ार 938 तक पहुंच गए. बुधवार को दिल्ली में 51 और ज़िंदगियां कोरोना की वजह से खत्म हो गईं, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 6 हज़ार 703 हो गया.

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 'तीसरे लहर' की बात मानी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोती हुई है और इसे महामारी की ‘तीसरी लहर’ कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है और सरकार हालात पर लगातार नजर रखे हुए है. मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में कोरोना मरीजों के लिए बिस्तरों की कमी नहीं है, हालांकि कुछ निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर युक्त आईसीयू बिस्तरों की कमी है, इसका निदान भी एक-दो दिन में कर लिया जायेगा.

ये भी पढ़ें:

US Election Result: बाइडेन ने ओबामा को छोड़ा पीछे, अमेरिकी इतिहास में पहली बार मिले इतने वोट  

जीत के करीब पहुंचे बाइडेन ने कहा, 'विरोधियों को नहीं मानूंगा दुश्मन, सभी का राष्ट्रपति बनूंगा' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget