एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर एक हजार के पार, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 186 लोग संक्रमित

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है.स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बीते 24 घंटों में दो मौत सहित 149 नये मामले सामने आए.

नई दिल्ली: देश भर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इनकी संख्या एक हजार के पार पहुंच गई है. देश में अब कोरोना के 1022 मरीज हैं. वहीं, 19 लोगों की मौत हुई है. हालांकि 84 लोग ठीक भी हुए हैं. इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सरकार का ध्यान उन क्षेत्रों पर है जहां इनके मामले ज्यादा सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बीते 24 घंटों में दो मौत सहित 149 नये मामले सामने आए. देश में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर एक मीडिया ब्रीफिंग में उन्होंने कहा कि सामाजिक मेल मिलाप को कम करने और बंद को 100 फीसदी सुनिश्चित करने के लिये संयुक्त प्रयास किये जा रहे हैं. अग्रवाल ने कहा कि सरकार उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां इस बीमारी के अत्यधिक मामले सामने आए हैं. साथ ही राज्यों के साथ, संक्रमित व्यक्तियों के संपर्कों का पता लगाने, सामुदायिक निगरानी और इस बीमारी की रोकथाम की रणनीति के कड़ाई से कार्यान्वयन के लिए काम किया जा रहा है.

संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में है. वहीं केरल दूसरे नंबर पर है. भारत में कोरोना वायरस अभी दूसरी स्टेज पर है.

किस राज्य में हुईं कितनी मौत?

अभी तक महाराष्ट्र में चार, गुजरात और कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश में दो और तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. वहीं, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की बात करें तो महाराष्ट्र में 19, केरल, यूपी और हरियाणा में 11-11, कर्नाटक में पांच, राजस्थान में तीन, दिल्ली में छह, कर्नाटक में पांच, तमिलनाडु में दो, लद्दाख में तीन, पंजाब, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश में एक-एक व्यक्ति ठीक हुआ है.

कोविड19 मामलों के साथ बढ़ा तीसरे चरण का खतरा

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. इस बीच भारत सरकार ने महामारी के चरण यानी सामुदायिक संक्रमण से निपटने की तैयारी तेज़ कर दी है. इस कड़ी में स्वास्थ्य मंत्रालय ने 40 हज़ार वेंटिलेटर का ऑर्डर दिया है. इसमें से 30 हज़ार वेंटिलेटर भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड से लिए जाएंगे. साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के स्वास्थ्य उपक्रम HLL को भी 10 हज़ार वेंटिलेटर उपलब्ध कराने को कहा है.

गौरतलब है कि बीते हफ्ते स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से 1200 वेंटिलेटर खरीद की जानकारी दी गई थी. मगर अब इस आंकड़े में खासी बढ़ोतरी की गई है. इतना ही नहीं सूत्रों के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र की दोनों कम्पनियों को इस बात के भी निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित संख्या से ज़्यादा भी यदि वेंटिलेटर उपलब्ध हों तो खरीद लिए जाएं.

यह भी पढ़ें-

बुलंद भारत की बदनसीब तस्वीर: घरों में 'रामायण' और सड़कों पर भूख से 'महाभारत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget