एक्सप्लोरर

Covid-19: पीएम मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से की बातचीत, हालात ठीक होने पर भारत आने का दिया न्योता

भारत और इजराइल दोनों देशों के बीच विशेषज्ञ टीमों के आदान-प्रदान को जारी रखने पर भी सहमत हुए और कहा कि इस तरह की भागीदारी से मिले नतीजे को मानवता के लाभ के लिए उपलब्ध कराया जाना चाहिए.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ उन संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की, जिनमें दोनों देश सहयोग बढ़ा सकते हैं. मोदी ने हालात ठीक होने पर इजराइली प्रधानमंत्री को भारत दौरा करने का निमंत्रण भी दिया.

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि दोनों नेताओं ने इस बात पर भी चर्चा की कि कोरोना वायरस के बाद के विश्व में भारत और इजराइल किस प्रकार से गठजोड़ कर सकते हैं, जिसमें शोध करने और टीका के क्षेत्र में विकास प्रयास तेज करना शामिल है.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे मित्र नेतन्याहू के साथ चर्चा की कि कोविड-19 के बाद के विश्व में भारत और इजराइल किस प्रकार से गठजोड़ कर सकते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में भारत और इजराइल के बीच भागीदारी और मजबूत होगी.’’ मोदी ने कहा कि उन्होंने नेतन्याहू को पांचवी बार प्रधानमंत्री कार्यालय का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी.

वे दोनों देशों के बीच विशेषज्ञ टीमों के आदान-प्रदान को जारी रखने पर भी सहमत हुए और कहा कि इस तरह की भागीदारी से मिले नतीजे को मानवता के लाभ के लिए उपलब्ध कराया जाना चाहिए.

यरूशलम में नेतन्याहू के एक सलाहकार ने बताया, ‘‘दोनों नेता कोरोना वायरस महामारी से निपटने में और अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए.’’ उन्होंने कहा कि मोदी ने हालात ठीक होने पर नेतन्याहू को भारत का दौरा करने का निमंत्रण दिया.

इससे पहले दोनों नेता दो अवसरों पर कोरोना वायरस संकट से निपटने पर विचार-विमर्श कर चुके हैं और नेतन्याहू के आग्रह पर भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन और अन्य मेडिकल उपकरण इजराइल भेजे.

एक साल से भी कम समय में तीन आम चुनावों में स्पष्ट जनादेश नहीं मिलने के बाद नेतन्याहू 17 मई को नई सरकार बनाने में सफल रहे. वह देश के इतिहास में सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले इजराइली नेता हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, कहा- रेप केस में सजा बढ़ा दें
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, कहा- रेप केस में सजा बढ़ा दें
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
Embed widget