एक्सप्लोरर

Coronavirus से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 34 हुई, पीएम मोदी ने स्थिति की समीक्षा की

Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस के तीन और मामले सामने आए हैं. इसी के साथ संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की आधिकारिक संख्या 34 हो गई है. जिनमें 16 इटली के पर्यटक हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, तीन नए मामले सामने आए हैं, जिसमें से दो लद्दाख के हैं जिन्होंने हाल ही में ईरान की यात्रा की थी. वहीं एक मामला तमिलनाडु का है, इन्होंने हाल ही में ओमान की यात्रा की थी. दो अन्य संदिग्ध मामले अमृतसर से आए हैं, इसकी पुष्टि के लिए पुणे के लैब की रिपोर्ट का इंतजार है. देश में करीब 29 हजार लोगों को डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है.

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समीक्षा बैठक की. इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और अन्य उच्च-स्तरीय अधिकारी मौजूद थे.

Coronavirus से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 34 हुई, पीएम मोदी ने स्थिति की समीक्षा की

पीएम मोदी की अपील

इससे पहले पीएम मोदी ने लोगों से कोरोना वायरस को लेकर किसी भी तरह की अफवाह से बचने का सुझाव दिया और कहा कि कोई भी परेशानी आने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें. उन्होंने कहा, ‘‘ पूरी दुनिया आजकल नमस्ते की आदत डाल रही है. हमें भी आजकल हाथ मिलाने के बजाए, नमस्ते करना चाहिए.’’

प्रधानमंत्री ने जन औषधि दिवस के अवसर पर वीडियो कान्फ्रेंस के माध्‍यम से अपने संबोधन में कहा, ‘‘कोरोना वायरस को लेकर मैं सभी देशवासियों से प्रार्थना करता हूं कि किसी भी तरह की अफवाह से बचें. कोई भी परेशानी होने पर तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह लें.’’

दुनिया में पीड़ित की संख्या एक लाख पार दुनियाभर में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को एक लाख के पार हो गई. कोरोना वायरस के कारण अब तक करीब 3,500 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 92 देशों में एक लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं.

वहीं चीन में वायरस से आज 28 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस विषाणु से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,070 पहुंच गई है. डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने अपील की है कि सभी देश इस बीमारी पर काबू पाने को उच्च प्राथमिकता दें.

Coronavirus से बचाव में भूटान सरकार मुफ्त बांट रही हैंड सेनेटाइजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget