एक्सप्लोरर

मई में बढ़ा कोरोना का कहर, पिछले आठ दिनों में 43 फीसदी मौत और 41 फीसदी संक्रमण के मामले हुए दर्ज

देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित अस्पताल एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि एक कैलकुलेशन के मुताबिक ये कोरोना का पीक नहीं है, बल्कि पीक अगले महीने जून या जुलाई में आएगा.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है. लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं. शुक्रवार को भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 56,342 हो गई. वहीं, इस संक्रमण से अब तक 1886 मरीजों की मौत हो चुकी है. एक ही दिन के अंदर 3,390 मरीज बढ़े हैं, जबकि 103 मरीजों की मौत हो गई. भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में पिछले आठ दिनों में बहुत तेज़ी से इजाफा हुआ है. पिछले आठ दिनों में 23,292 नए मामले सामने आए हैं. यानी भारत में सामने आए कुल मामलों का 41.34%.

30 अप्रैल तक भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 33,050 थी. लेकिन मई की शुरुआत से मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. 1 मई को 1993 नए केस सामने आए थे. इसमें बाद 2 मई को 2293, 3 मई को 2644, 4 मई को 2553, 5 मई को 3900, 6 मई को 2958, 7 मई को 3561 और 8 मई को 3390 नए मामले सामने आए है. यानी पिछले सात दिनों में 23,292 मामले बढ़े हैं. मई की शुरुआत से लगातार नए केस में बढ़ोतरी दर्ज की जारी है.

वहीं, पिछले आठ दिनों में यानी 1 मई से आज तक कुल 812 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. भारत में कोरोना से हुई कुल मौतों का 43 फीसदी पिछले आठ दिनों में दर्ज हुआ. इससे साफ है कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण और इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा मई के महीने में तेज़ी से बढ़ा है. ये हाल तब है जब देश में पिछले 40 दिनों से ज्यादा वक़्त से लॉकडाउन है.

वहीं, देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित अस्पताल एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि एक कैलकुलेशन के मुताबिक ये कोरोना का पीक नहीं है, बल्कि पीक अगले महीने जून या जुलाई में आएगा.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के मुताबिक अभी हालात नियंत्रण में हैं. गुरुवार को उन्होंने कहा की भारत के हालात बाकी देशों के मुकाबले काफी ज्यादा बेहतर हैं. उनके मुताबिक भारत में 10 लाख से ज्यादा टेस्ट होने पर भी उतने संक्रमित मरीज और मौत नहीं हुई हैं, जितनी दुनिया के बाकी देशों में हुईं.

ऐसे में ये बहुत बड़ा चिंता का विषय है. जब भारत में पीक नहीं है, तब इस तरह से मामले सामने आ रहे हैं और संक्रमण से मौत हो रही है. ऐसे में सवाल ये है कि जब पीक आएगा तो क्या होगा. फिलहाल सावधानी ही आपकी सुरक्षा कवच है.

Lockdown का क्या हो exit plan? जयंत सिन्हा और अभिषेक मनु सिंघवी में बड़ी बहस e-Shikhar Sammelan

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन से कटकर मजदूरों की मौत, पढ़ें अब तक के सारे अपडेट्स  Coronavirus: भारत में फेविपिराविर दवा के ट्रायल के लिए मिली मंजूरी, CSIR ने मांगी थी इजाजत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget