एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases: सावधान! फिर बढ़ने लगा कोरोना, लगातार कोविड केस में हो रहा इजाफा, एक दिन में आए 326 मामले

Covid Cases In India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है. इसके साथ भारत में अभी तक कुल 4,41,54,842 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं.

Coronavirus Cases in India: भारत में एक बार फिर से कोविड के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार (8 मार्च) सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 326 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक 5,30,775 लोगों की जान जा चुकी है. इसके साथ ही देश में फिलहाल 3,076 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है. इसके साथ भारत में अभी तक कुल 4,41,54,842 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 टीके की 220.64 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं.

कर्नाटक में सबसे ज्यादा किए गए थे दर्ज
मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते देशभर में 1898 नए कोरोना केस रिकॉर्ड किए गए थे. हालांकि, अभी कुल मामलों की संख्या काफी कम है, लेकिन कोरोना मामलों में वृद्धि के आंकड़े अलर्ट जरूर कर रहे हैं. कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 5 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है. पहले दो हफ्तों में मामूली वृद्धि देखी गई.

पिछले साल जुलाई में कोरोना लहर के बाद यह अब तक की सबसे ज्यादा कोविड बढ़ोत्तरी है. 27 फरवरी 2023 से 5 मार्च के दौरान ताजा आंकड़ों में बड़ी संख्या दक्षिण भारत और महाराष्ट्र से है. कर्नाटक में सबसे ज्यादा 473 मामले दर्ज किए गए थे. इसके बाद केरल में 410 और महाराष्ट्र में 287 मामले रिकॉर्ड किए गए.

यह भी पढ़ें

Holi In Pics: देश भर में उड़ रहा गुलाल, रंगों के जश्न में डूबे लोग, तस्वीरों में देखें कैसे मनाई जा रही होली

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी मुश्किल में सौरव दास और आशुतोष रांका? समझें
कितनी मुश्किल में सौरव दास और आशुतोष रांका? समझें
कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले जयशंकर, जानें क्या हुई बातचीत?
कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले जयशंकर, जानें क्या हुई बातचीत?
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget