एक्सप्लोरर

Coronavirus: अब संक्रमित मरीजों की होगी तेजी से जांच, गुरुग्राम में 3 प्राइवेट लैब को जांच की मंजूरी

गुरुग्राम में कोरोना वायरस की जांच करने के लिए तीन लैब को मंजूरी मिल गई है. हरियाणा में गुरुग्राम में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के सैंपल टेस्ट के लिए गुरुग्राम जिले में तीन प्राइवेट लैबोरेट्री को अधिकृत किया है. राज्य सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद अब गुरुग्राम में कोरोना वायरस के संदिग्ध रोगियों की पहचान तेजी से की जा सकेगी. पूरे हरियाणा में कोरोना वायरस के सबसे अधिक रोगी गुरुग्राम में ही पाए गए हैं. यहां विदेश से आए व्यक्तियों की संख्या भी पूरे राज्य में सबसे अधिक है.

इन तीन लैब को मिली मंजूरी

इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "इन तीन लैब में गुरुग्राम के सेक्टर 34 स्थित स्ट्रैंड लाइफ साइंसेजए, सेक्टर 18 स्थित एसआरएल लिमिटिड और गुरुग्राम के उद्योग विहार फेस-1 स्थित कोर डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं. ये लैबोरेट्री आईसीएमआरए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वार दिशा-निर्देशों अनुसार कोविड-19 के सैंपल की जांच करेंगी."

4500 रुपये होगी फीस

हरियाणा सरकार द्वारा इन लैब को हिदायत दी गई है कि यह लैब अपनी सैंपल टेस्टिंग क्षमता का 50 प्रतिशत सरकारी अस्पतालों द्वारा भेजे जाने वाले सैंपलों के लिए रिजर्व रखेंगे. इसके अलावा इन तीनों लैब संचालकों को यह भी हिदायत दी गई है कि वे सैंपलो के टेस्टों के लिए आईसीएमआर द्वारा निर्धारित 4500 रुपये की फीस ही लेंगे. इसमें 1500 रुपए स्क्रीनिंग टेस्ट और 3000 रुपये कंफर्मेटरी टेस्ट के चार्जेज शामिल हैं.

अधिकारी ने कहा, "प्राइवेट चिकित्सकों को भी हिदायत दी गई है कि वे जो भी कोरोना का संदिग्ध हो उसका टेस्ट करने के लिए प्राइवेट लैब में रेफर करेंगे, उसकी पूरी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देंगे. जिसमें मरीज का नाम, पता संपर्क नंबर आदि होना चाहिए. इसके साथ ही प्राइवेट चिकित्सक और लैब कोरोना पॉजिटिव केसों की भी पूरी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को सिविल सर्जन के माध्यम से देंगे."

हरियाणा सरकार के मुताबिक गुरुग्राम में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित 10 रोगी सामने आए हैं. अच्छी बात यह है कि कोरोना से ग्रस्त रोगियों में से पांच व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं. स्वस्थ हो चुके इन सभी व्यक्तियों को अब अस्पताल से छुट्टी भी दी जा चुकी है.

ये भी पढ़ें

मोबाइल ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए रखी जा रही है कोरोना पीड़ितों पर नजर, आंध्र प्रदेश सरकार का एक नया तरीका ABP न्यूज की खबर का असरः हरियाणा के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के घर फिर लगा क्वॉरन्टीन नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
SIR रोका जाए, अधिकारियों पर कार्रवाई...राहुल गांधी की SC में याचिका, 10 बड़ी डिमांड क्या?
Explained: कौन हैं तेलंगाना के मोहम्मद अफ़ज़ल खान, रूस में धोखे से युद्ध के मोर्चे पर भेजा और फिर...
Explained: कौन हैं तेलंगाना के मोहम्मद अफ़ज़ल खान, रूस में धोखे से युद्ध के मोर्चे पर भेजा और फिर...
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget