एक्सप्लोरर

मोबाइल ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए रखी जा रही है कोरोना पीड़ितों पर नजर, आंध्र प्रदेश सरकार का एक नया तरीका

आंध्र प्रदेश में मोबाइल ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए कोरोना पीड़ितों पर नजर रखी जा रही है.इसमें तमाम मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर भी आंध्र प्रदेश सरकार का साथ दे रहे हैं.

अमरावती: कोरोना से निपटने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने एक और अनोखा तरीका अपनाया है. कोरोना पीड़ितों के मोबाइल नम्बर को ट्रैक किया जा रहा है. देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. देश की हर राज्य सरकार इस खतरनाक बीमारी से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रही है.

चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार हो हर कोई यही चाहता है कि कोरोना बिल्कुल भी ना फैले. इसी के मद्देनजर आन्ध्र प्रदेश सरकार ने एक अनोखा तरीका निकाला है. जिन 25 हजार लोगों को घर में क्वारंटाइन रहने के लिए कहा है उनपर कड़ी नजर रखी जा रही है. वो भी उनकी मोबाइल लोकशन के जरिए. इस मुहिम में तमाम मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर भी आंध्र प्रदेश सरकार का साथ दे रहे हैं.

दरअसल आंध्र प्रदेश सरकार के पास उन 25 हजार लोगों के मोबाइल फोन नंबर हैं. जिन्हें घर में क्वारंटाइन किया गया है. लोग अपने घरों से बाहर ना निकलें ऐसी सबको हिदायत दी गई है लेकिन अगर कोई ऐसा करता है तो वो पकड़ा भी जा रहा है. दरअसल सभी के फोन नंबर की लोकेशन लगातार देखी जा रही है और अगर कोई सख्ती से नियमों का पालन नहीं कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है.

इसके अलावा सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि मोबाइल ट्रैकिंग सिस्टम से एक ये मदद भी मिल रही है कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं वो 15 दिनों में कहां-कहां पर गए इसका भी पता लगाया जा रहा है. उनके मोबाइल को ट्रैक करके. फिर उस जगह को सैनिटाइज किया जा रहा है ताकि कोरोना ज्यादा ना फैले. अब तक 20 ऐसी जगह का पता लगाया जा चुका है जहां पर कोरोना पॉजिटिव गए थे.

सूत्रों की मानें तो मोबाइल ट्रैकिंग का अब यह तरीका तेलंगाना बिहार और उड़ीसा सरकार भी अपनाने जा रही है. इस सिस्टम से आंध्र प्रदेश सरकार को काफी मदद मिल रही है.

ये भी पढ़ें-

क्या है तब्लीगी जमात, कैसे करती है काम, क्यों हज़ारों मुसलमान होते हैं मरकज निजामुद्दीन में इकट्ठा?

Coronavirus: न लॉकडाउन, न कोई पाबंदी, कोरोना के खौफ से बेफिक्र है यूरोप का ये देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट से पहले SC बोला, 'मेट्रो स्टेशन बंद करने से लाखों लोगों को दिक्कत होगी'
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले SC बोला, 'मेट्रो स्टेशन बंद करने से लाखों लोगों को दिक्कत होगी'
रेजीनगर में ममता बनर्जी की हार पर बोले अधीर रंजन चौधरी- 'ऐसा चुनाव हुआ जिसमें...'
रेजीनगर में ममता बनर्जी की हार पर बोले अधीर रंजन चौधरी- 'ऐसा चुनाव हुआ जिसमें...'
By-Election Results 2026 Live: बंगाल में बीजेपी तो तमिलनाडु में विजय का जलवा, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में खिला कमल
Live: बंगाल में बीजेपी तो तमिलनाडु में विजय का जलवा, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में खिला कमल
जंतर मंतर के आंदोलन में CJP का साथ देगा ये बड़ा किसान नेता, कर दिया ऐलान
जंतर मंतर के आंदोलन में CJP का साथ देगा ये बड़ा किसान नेता, कर दिया ऐलान

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget