एक्सप्लोरर

डॉक्टरों की सबसे बड़ी एसोसिएशन की पीएम मोदी से मांग- 18 साल से ऊपर सभी को लगे वैक्सीन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में अपील की है कि देश में टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए अब 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी टीकाकरण में शामिल किया जाए ताकि कोरोना वायरस पर रोकथाम लग सके.

Corona Vaccine Update: देश में जानलेवा कोरोना वायरस ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दूसरी लहर में मामलों में आ रही तेजी से स्थिति भयानक हो चली है. देश में टीकाकरण अभियान भी चल रहा है, बावजूद इसके स्थिति सुधरने के बजाय बिगड़ती जा रही है. अब बढ़ते मामलों के बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है.

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में अपील की है कि देश में टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए अब 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी टीकाकरण में शामिल किया जाए ताकि कोरोना वायरस पर रोकथाम लग सके.

एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा वैक्सीन लगी

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों में 43 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जो अब तक एक दिन में दी गई खुराकों के लिहाज से सबसे ज्यादा है. मंत्रालय के सुबह सात बजे तक के डेटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में टीके की कुल 43,00,966 खुराकें दी गईं, जिनमें से 39,00,505 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक जबकि 4,00,461 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई. अब तक लगाए गए कुल टीकों में से 60 प्रतिशत खुराकें महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल में दी गई हैं. आंकड़ों में बताया गया कि देश में लगे कुल 8,31,10,926 टीकों में से सर्वाधिक 81,27,248 खुराकें महाराष्ट्र में दी गई हैं. इसके बाद गुजरात में 76,89,507, राजस्थान में 72,99,305, उत्तर प्रदेश में 71,98,372 और पश्चिम बंगाल में 65,41,370 टीके लग चुके हैं.

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 96,982 नए मामले सामने आए

बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 96,982 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या एक करोड़ 26 लाख 86 हजार 49 हो गई है. वहीं, 446 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या एक लाख 65 हजार 547 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7 लाख 88 हजार 223 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या एक करोड़ 17 लाख 32 हजार 279 है. देश में कुल 8 करोड़ 31 लाख 10 हजार 926 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.

यह भी पढ़ें-

बड़ी खबर: आज से 30 अप्रैल तक दिल्ली में नाइट कर्फ्यू का फैसला, रात 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगा लागू

कोरोना काल: मुंबई में 10.51% हुआ पॉजिटिविटी रेट, रोजोना हो रहे करीब 45 हजार टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget