एक्सप्लोरर

Corona Vaccine: कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई और मजबूत हुई, जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल शॉट वैक्सीन को मिली मंजूरी

कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई में भारत को एक और हथियार मिल गया है. आज जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन को इमरजेंसी यूज़ की मंजूरी मिल गई है.

नई दिल्लीः कोरोना की लड़ाई में भारत को एक और वैक्सीन मिली है. आज जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इमरजेंसी यूज़ ऑथराइजेशन के लिए मंजूरी दे दी है. खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी. इसके साथ ही भारत मे कोरोना के खिलाफ  पांच वैक्सीन हो गई है. 

अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना की  सिंगल डोज वैक्सीन है. जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोविड वैक्सीन गंभीर बीमारी के खिलाफ 85 प्रतिशत प्रभावी थी और अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु से सुरक्षा का प्रदर्शन करती थी.

ये वैक्सीन दो साल तक -4 डिग्री फ़ारेनहाइट (-20 डिग्री सेल्सियस) पर स्थिर रहने का अनुमान है और अधिकतम 4.5 महीने 2 डिग्री से 8 डिग्री सेल्सियस के नियमित तापमान पर स्थिर रहता है. 

अब तक भारत जितनी भी कोरोना वैक्सीन को इमरजेंसी यूज़ ऑथराइजेशन मिला है वो डबल डोज की है. इसे पहले भारत में भारत बॉयोटेक की कोवाक्सिन, सीरम की कोविशील्ड, रूस की स्पूतनिक-वी, मॉडर्ना को इमरजेंसी यूज़ ऑथराइजेशन के लिए मंजूरी मिल चुकी है और ये सभी डबल डोज वैक्सीन है.

भारत बायोटेक की दो वैक्सीन डोज के बीच 28 दिनों का अंतर है, सीरम की कोविशील्ड की पहली डोज के बाद दूसरी डोज 12 हफ्ते बाद लगती है. वहीं रूस की स्पूतनिक-वी दो डोज के बीच 21 दिनों का अंतर है. 

जॉनसन एंड जॉनसन दूसरी विदेशी वैक्सीन है कोरोना की जिसे भारत मे इमरजेंसी यूज़ ऑथराइजेशन की मंजूरी मिली है, इसे पहले मोडर्ना की वैक्सीन को अनुमति मिली थी. जॉनसन एंड जॉनसन को डीसीजीआई द्वारा अनुमति मिलने से देश में अब कुल पांच वैक्सीन हो गई है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत मे अब तक कुल 50,10,09,609 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है जिसमें 39,00,41,560 पहली वैक्सीन डोज दी गई है जबकि 11,09,68,049 दोनो डोज दी जा चुकी है.

गोवा में एंट्री के लिए निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट या कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget