एक्सप्लोरर

झारखंड में तीन जून तक बढ़ाया गया कोरोना लॉकडाउन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

देश के कई राज्यों में कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है. इसी क्रम में झारखंड में भी कोरोना लॉकडाउन को बढ़ा कर तीन जून सुबह छह बजे तक करने का फैसला लिया है. इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार शाम हुई राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में चक्रवातीय तूफान ‘यास’ से निपटने के को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

रांचीः कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों में भले ही कमी देखी गई हो लेकिन दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों के देशों में भारत दूसरे स्थान पर है. वहीं देश के कई राज्यों में कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है. झारखंड में कोविड-19 के मामलों में भले ही कमी आ रही हो लेकिन सरकार ने संक्रमण पर नियंत्रण के लक्ष्य से पहले से जारी ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ (कोरोना लॉकडाउन) को बढ़ाकर तीन जून सुबह छह बजे तक करने का फैसला लिया है.

झारखंड सरकार के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार शाम हुई राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में पूरी पाबंदियों के साथ लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ाकर तीन जून की सुबह छह बजे तक लागू रखने का निर्णय लिया गया.

बैठक में चक्रवातीय तूफान ‘यास’ के झारखंड में पड़ने वाले संभावित असर और उससे निपटने को तैयारियों को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. इसमें राज्य सरकार का सचिवालय दोपहर दो बजे तक खुला रखने का निर्णय लिया गया. इस दौरान संयुक्त सचिव से ऊपर स्तर के सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से सचिवालय आना होगा, वहीं मात्र 33 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ सचिवालय के विभिन्न विभाग कार्य करेंगे.

इसके अतिरिक्त राज्य में ई-पास की अनिवार्यता जारी रहेगी लेकिन सरकारी कर्मियों, मीडियाकर्मियों, बड़ी कंपनियों और फैक्ट्रियों में काम करने वालों का ड्यूटी पास ही ई-पास माना जायेगा. इन्हें ई-पास की अनिवार्यता से छूट दी गई है. इससे पहले राज्य ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने 12 मई से ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के नाम से लागू लॉकडाउन को और सख्ती के साथ 27 मई तक आगे बढ़ाने का फैसला किया था.

 

इसे भी पढ़ेंः
India Social Media Ban: क्या भारत में बंद हो जाएंगे फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म? जानिए क्या है पूरा मामला

 

कोविड-19 के मामूली संक्रमण के बाद लंबे समय तक बनी रहती है रोग प्रतिरोधक क्षमता, स्टडी में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Weather Updates: उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...
SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget